Show your support

Tuesday, October 30, 2018

बेकाबू ट्रक ने तोड़े दुकानों के शटर

 शिमला —शहर के उपनगर ढली में रविवार रात को एक ट्रक के अनियंत्रित होने से तीन दुकानों को नुकसान पहुंचा है। पुलिस ने ट्रक चालक के खिलाफ  लापरवाही से वाहन चलाने का मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। पुलिस से प्राप्त जानकारी के तहत रविवार रात को एक ट्रक ढली में अनियंत्रित हो गया। ट्रक ढली बाजार के साथ कुछ दूरी में स्थित दुकानों से जा टकराया, जिससे तीन दुकानों के शटर पूरी तरह से उखड़ गए। इतना ही नहीं शटर उखड़ने के साथ ट्रक के टकराने से दुकानों के भीतर रखे सामान को भी नुकसान पहुंचा है। यह घटना रविवार रात को 11-12 बजे के करीब पेश आई, मगर गनीमत यह रही कि जब ट्रक अनियंत्रित होकर दुकानों के शटर उखाड़ते हुए गुजरा उस समय दुकानों के भीतर और आसपास कोई नहीं था। नहीं तो बड़ा हादसा पेश आ सकता था। सूचना मिलते ही ढली पुलिस थाने से पुलिस जवान मौके पर पहुंचे और ट्रक चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।

The post बेकाबू ट्रक ने तोड़े दुकानों के शटर appeared first on Divya Himachal: No. 1 in Himachal news - News - Hindi news - Himachal news - latest Himachal news.



Courtsey: Divya Himachal
Read full story> http://www.divyahimachal.com

No comments:

Post a Comment