Show your support

Sunday, October 21, 2018

पूर्व मंत्री के नाम पर ठगने वाले की तलाश में जुटी पुलिस

सोलन  -पूर्व सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री व सोलन के विधायक कर्नल धनीराम शांडिल के नाम पर फोन कॉल कर पैसे ऐंठने में नाकाम शातिर का पता लगाने में पुलिस जुट गई है। एसपी मधुसूदन शर्मा ने कहा कि पुलिस ने पूर्व मंत्री की शिकायत पर जांच शुरू कर दी है। उल्लेखनीय है कि शुक्रवार देर रात को एक व्यक्ति ने विधायक के कार्यालय का कर्मचारी बनकर कांग्रेस के नेता से 50 हजार रुपए की ठगी की कोशिश की थी। इस दौरान कांग्रेस कार्यकर्ता ने शांडिल  से इसकी जानकारी ली, जब पता चला कि ऐसा कोई कर्मचारी नहीं है, तब जाकर इस बात का खुलासा हुआ।  बताया जा रहा है कि अज्ञात व्यक्ति ने कांग्रेसी कार्यकर्ता से कहा कि शांडिल ने उन्हें उनका नंबर दिया है और 50 हजार रुपए देने का कहा है। साथ में यह भी कहा कि शांडिल अभी व्यस्त है और सोलन आने पर उन्हें लौटा देंगे। इस दौरान अज्ञात व्यक्ति ने वेस्टर्न मनी ट्रांसफर करने वाले एक व्यक्ति को अपना अकांउट नंबर देकर उसमें राशी ट्रांसफर करने को कहा। साथ में यह भी कहा कि उन्हें यह राशि कांग्रेस कार्यकर्ता द्वारा दी जाएगी।   एसएचओ सदर रविंद्र कुमार ने कहा कि इसमें कोई मामला नहीं बनता है। शिकायत के आधार पर कॉल करने वाले का पता लगाया जा रहा है। ं

The post पूर्व मंत्री के नाम पर ठगने वाले की तलाश में जुटी पुलिस appeared first on Divya Himachal: No. 1 in Himachal news - News - Hindi news - Himachal news - latest Himachal news.


Courtsey: Divya Himachal
Read full story: http://www.divyahimachal.com/2018/10/%e0%a4%aa%e0%a5%82%e0%a4%b0%e0%a5%8d%e0%a4%b5-%e0%a4%ae%e0%a4%82%e0%a4%a4%e0%a5%8d%e0%a4%b0%e0%a5%80-%e0%a4%95%e0%a5%87-%e0%a4%a8%e0%a4%be%e0%a4%ae-%e0%a4%aa%e0%a4%b0-%e0%a4%a0%e0%a4%97%e0%a4%a8/

No comments:

Post a Comment