Show your support

Tuesday, October 30, 2018

निमोनिया की चपेट में आ रहे मासूम

शिमला—राजधानी शिमला में मौसम में हुए बदलाव के साथ-साथ कई बीमारियों के होने का खतरा लगातार बना रहता है। ऐसे में सबसे ज्यादा खतरा बच्चों में रहता है। बच्चों में बदलते मौसम के कारण कई बीमारीयां हो सकती हैं। सबसे ज्यादा सर्दियों के मौसम में सर्दी खांसी और जुकाम का खतरा अधिक रहता है। यदि जुकाम और खांसी कम होने का नाम नहीं ले रही है तो डाक्टर की सलाह लेने की आवश्यकता है। खास कर यदि छोटे बच्चों में इस तरह के कोई लक्षण दिखाई देते हैं तो अभिभावकों को इसे हल्के में नहीं लेना चाहिए, क्योंकि इसका समय पर इजाज नहीं किया जाए तो यह खतरनाक भी हो सकता है। निमोनिया को अधिकतर लोग हल्के में लेते हैं और इस वजह से खास कर बच्चों में निमोनिया ज्यादा हो रहा है। शिमला के अस्पतालों में बच्चों मंें निमोनिया के अधिकतर मामले सामने आ रहे हंै। शिमला के आईजीएमसी और दीनदयान उपाध्याय अस्पताल में  हर रोज लगभग दस और कई बार दस से अधिक मामले निमोनिया के आ रहे हैं। ऐसे में निमोनिया के मामलों मंें लगातार बढोतरी पाई जा रही है। निमोनिया होने का एक कारण यह भी है कि अधिकतर लोग इसे हल्के में लेते हैं, जिसकी वजह से खास कर बच्चांे को निमोनिया जैसी बीमारी से जूझना पड़ सकता है। दीनदयाल अस्पताल की एमएस डाक्टर रजना राव ने बताया कि अस्पताल में खास कर बच्चों में निमोनिया के मामले ज्यादा आ रहे हैं। उन्होंने बताया कि निमोनिया सांस से जुड़ी एक गंभीर बीमारी है, जिसमें फे फड़ों  में इन्फेशन हो जाता है। आमतौर पर बुखार और जुकाम होने के बाद निमोनिया होता है और 10-12 दिन में ठीक हो जाता है, लेकिल कई बार यह खतरनाक भी हो जाता है। खासकर 5 साल से छोटे बच्चों और 60 साल से ज्यादा उम्र के  लोगों में इसकी एक वजह यह भी है कि इनकी इम्युनिटी कम होती है। निमोनिया होने पर फेफडों में सूजन आ जाती है और कई बार पानी भी भर जाता है। निमोनिया बैक्टीरिया, वायरल या फंगल  के  हमले से होता है । मौसम बदलने, सर्दी लगने, फेफडों पर चोट लगने के अलावा खसरा और चिकनपॉक्स जैसी बीमारियों के बाद भी इसकी आशंका बढ़ जाती है। वहीं, प्रदूषण की वजह से भी निमोनिया हो सकता है। टीबी, अस्थमा, डायबिटीज, कैंसर और दिल के मरीजों में निमोनिया होने का खतरा अधिक रहता है। बच्चों में आमतौर पर वायरल से निमोनिया होता है,

The post निमोनिया की चपेट में आ रहे मासूम appeared first on Divya Himachal: No. 1 in Himachal news - News - Hindi news - Himachal news - latest Himachal news.



Courtsey: Divya Himachal
Read full story> http://www.divyahimachal.com

No comments:

Post a Comment