व्यापारियों का तर्क, जीएसटी-नोटबंदी के बाद अब तक नहीं उठ पाई मार्केट
शिमला – हिमाचल में त्योहारी सीजन की शुरूआत मंदी से हुई है। नवरात्र पर राज्य में कारोबार मंदा रहा है। कारोबारी इस नवरात्र पर बीते वर्ष के मुकाबले 50 फीसदी कम कारोबार का आकलन लगा रहे हैं। ऐसे में कारोबारी वर्ग कारोबार के लिए धनतेरस व दिपावली पर्व के इंतजार में हैं। जीएसटी और नोटबंदी की मार अभी तक कारोबार पर पड़ रही है। प्रदेश व्यापार मंडल के प्रदेशाध्यक्ष सुमेश शर्मा का कहना है कि नोटबंदी और जीएसटी लागू होने के बाद से अभी तक मार्केट उठ नहीं पाई है। कारोबारी वर्ग पूरा दिन ग्राहकों के इंतजार में रहता है। त्योहारी सीजन की शुरूआत में ही कारोबारियों को मंदी झेलनी पड़ी है। ऐसे में कारोबारी वर्ग खासे चिंतित हैं। शुरू के तीन नवरात्र के दौरान कारोबार ठीक रहा, लेकिन इसके बाद मार्केट में पूरी तरह से मंदी पसरी रही। आभूषण विके्रता भी इससे अछूते नहीं रह पाए हैं।
धनतेरस-दिवाली से उम्मीद
नवरात्र पर मंदी की मार झेलने के बाद अब कारोबारी वर्ग धनतेरस व दिवाली से उम्मीदें लगा रहे हें। कारोबारी वर्ग को आस है कि आगामी दिनों में उनका कारोबार फलेगा-फूलेगा।
ऑनलाइन शॉपिंग ने मार डाला
शिमला— त्योहारी सीजन में चल रही मंदी पर ऑनलाइन शॉपिंग ने कारोबारियों के धंधा ठप कर दिया है। दुकानों में जाकर खरीददारी करने से ज्यादा लोग ऑनलाइन शॉपिंग को ज्यादा तवज्जो दे रहे हैं। इसका अंदाजा इससे लगाया जा सकता है कि फेस्टिवल सीजन की शुरूआत में राज्य में 30 फीसदी कारोबार ऑनलाइन शॉपिंग से प्रभावित हुआ है। प्रदेश व्यापार मंडल के प्रदेशाध्यक्ष सुमेश शर्मा का कहना है कि फेस्टिवल सीजन के शुरूआत में ही ऑनलाइन शॉपिंग का के्रज कारोबार पर भारी पड़ रहा है। अभी तक 30 प्रतिशत कारोबार प्रभावित हो चुका है।
The post नवरात्र पर 50 फीसदी मंदा रहा कारोबार appeared first on Divya Himachal: No. 1 in Himachal news - News - Hindi news - Himachal news - latest Himachal news.
Courtsey: Divya Himachal
Read full story: http://www.divyahimachal.com/2018/10/%e0%a4%a8%e0%a4%b5%e0%a4%b0%e0%a4%be%e0%a4%a4%e0%a5%8d%e0%a4%b0-%e0%a4%aa%e0%a4%b0-50-%e0%a4%ab%e0%a5%80%e0%a4%b8%e0%a4%a6%e0%a5%80-%e0%a4%ae%e0%a4%82%e0%a4%a6%e0%a4%be-%e0%a4%b0%e0%a4%b9%e0%a4%be/
No comments:
Post a Comment