Show your support

Sunday, October 28, 2018

465 टीजीटी की बैचवाइज भर्ती

प्रदेश शिक्षा विभाग की लिस्ट तैयार, जल्द जारी होगी नियुक्ति की अधिसूचना

शिमला -प्रदेश के सरकारी स्कूलों को एक बार फिर नए टीजीटी शिक्षक मिलेंगे। राज्य सरकार के आदेशों के बाद प्रारंभिक शिक्षा निदेशालय ने टीजीटी शिक्षकों की सूची तैयार कर दी है। शिक्षा विभाग इस बार बैचवाइज टीजीटी शिक्षकों की भर्ती करने जा रहा है। इसमें पहले चरण में 465 टीजीटी शिक्षकों को बैचवाइज स्कूलों में नियुक्तियां दी जाएगी। शिक्षा विभाग की ओर से बनाई गई सूची में 107 नॉन मेडिकल, 292 आर्ट्स और 66 मेडिकल टीजीटी पदों को भरा जाएगा। बताया जा रहा है कि शिक्षा विभाग द्वारा स्क्रूटनी की जा रही है। वहीं, पुराने बैच के शिक्षकों के बायोडाटा को खंगाला जा रहा है। कहा जा है कि दो व तीन दिन में टीजीटी शिक्षकों की नियुक्ति को लेकर अधिसूचना जारी कर दी जाएगी। बता दें कि प्रदेश में हजारों शिक्षकों के पदों को भरने का टारगेट शिक्षा विभाग ने अगले वर्ष तक रखा है। कहा जा रहा है नए वर्ष के शुरू होने से पहले टीजीटी शिक्षकों के सभी पदों को पूरी तरह से भर दिया जाएगा। जानकारी के अनुसार शिक्षा विभाग द्वारा सरकारी स्कूलों में विषयों वाइज शिक्षकों के  खाली पदों के बारे में जानकारी मांगी गई है। कहा जा रहा है कि अधिकतर जिलों से खाली पड़े शिक्षकों के पदों का ब्योरा आ भी चुका है। खास बात यह रहेगी कि जिन पदों पर टीजीटी शिक्षकों की भर्ती हो रही है, उन्हें ज्यादातर ग्रामीण क्षेत्रों में खाली पड़े शिक्षकों के पदों पर तैनाती दी जाएगी। शिक्षा विभाग का इस बारे में दोटूक है कि नवनियुक्त शिक्षकों को जहां भेजा जाता है, उन्हें वहीं पर अपनी पोस्ंिटग देनी होगी। अपने पोस्टिंग क्षेत्र में स्टे लेने वाले शिक्षकों पर कार्रवाई भी अमल में लाई जा सकती है। वहीं, ऐसे शिक्षकों की रिपोर्ट तैयार कर सरकार को भेजने की तैयारी भी शिक्षा विभाग की ओर से कर ली गई है। विभागीय जानकारी के अनुसार सोलन बिलासपुर के अलावा बाकी बचे सभी जिलों में टीजीटी शिक्षकों के विभिन्न विषयों में पद खाली चल रहे है। यही वजह है कि हर छात्रों की पढ़ाई में शिक्षक न होने की वजह से बाधा उत्पन्न हो रही है। उल्लेखनीय है कि हाल ही में शिक्षा विभाग ने अधिसूचना जारी की थी कि जिन स्कूलों में छह माह या एक साल से शिक्षकों के पद खाली पड़े हुए है, वहां का ब्योरा भेजा जाए व एसएमसी के माध्यम से शिक्षकोंं की भर्तीया की जाए। बता दें कि एसएमसी से नए शिक्षकों की भर्तियों के विरोध को देखते हुए ही यह फैसला लिया गया है कि राज्य के सरकारी स्कूलों में एसएमसी के माध्यम से फिलहाल कोई भर्तियां नहीं होगी। एक कारण यह भी है कि शिक्षा विभाग ने इतनी जल्दी बैचवाइज भर्तियों का शेड्यूल तैयार कर दिया है। शिक्षा विभाग के पास जिलों से आए ब्योरे में ज्यादातर मेडिकल, नॉन मेडिकल और आर्ट्स के पद खाली होने जानकारी दी गई है। सरकारी स्कूलों में छात्र इन विषयों में पिछड़ न जाए, इसी मकसद से टीजीटी पदों को भरने की कवायद शुरू कर दी गई हे। वहीं, विभाग का दावा है कि दो माह के भीतर ज्यादातर स्कूलों में खाली पदों को भर दिया जाएगा।

इन्हें तोहफा

66 मेडिकल

107 नॉन मेडिकल

292 आर्ट्स  टीजीटी

The post 465 टीजीटी की बैचवाइज भर्ती appeared first on Divya Himachal: No. 1 in Himachal news - News - Hindi news - Himachal news - latest Himachal news.


Courtsey: Divya Himachal
Read full story: http://www.divyahimachal.com/2018/10/465-%e0%a4%9f%e0%a5%80%e0%a4%9c%e0%a5%80%e0%a4%9f%e0%a5%80-%e0%a4%95%e0%a5%80-%e0%a4%ac%e0%a5%88%e0%a4%9a%e0%a4%b5%e0%a4%be%e0%a4%87%e0%a4%9c-%e0%a4%ad%e0%a4%b0%e0%a5%8d%e0%a4%a4%e0%a5%80/

No comments:

Post a Comment