Show your support

Sunday, October 28, 2018

पतलीकूहल में आठ किलो चरस पकड़ी

लिंगचा के समीप नाके के दौरान पुलिस के हत्थे चढ़ा तस्कर

कुल्लू —पुलिस ने एक और बडे़ चरस तस्कर को दबोचने में कामयाबी हासिल की है। पुलिस  से मिली जानकारी के अनुसार पतलीकूहल पुलिस थाना की टीम ने पहलीकूहल क्षेत्र में गश्त पर थी।  इस दौरान पुलिस टीम पगडंडी वाले रास्ते में लिंगचा के समीप पैदल रास्ते पर नाका लगा रखा था। इसी बीच यहां एक लोकल व्यक्ति आया और पुलिस को देखकर हड़बड़ा गया और भागने लगा। पुलिस की टीम ने कुछ ही दूरी पर उसे शक के आधार पर दबोच लिया। पुलिस ने जब उसकी तलाशी ली तो उसके पिट्ठू बैग से आठ किलो चरस बरामद की गई। पुलिस ने उसे हिरासत में ले लिया  बता दें कि जिला कुल्लू में तस्करी के मामले थमने का नाम नहीं ले रहे हैं। एसपी कुल्लू शालिनी अग्निहोत्री ने बताया कि चरस के साथ पकड़े गए युवक की पहचान गोपाल निवासी गाहर के रूप में हुई है।  पुलिस ने एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर तस्कर को न्यायालय में पेश करने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। एसपी ने बताया कि  आरोपी ने यह चरस किससे खरीदी थी और कहां आगे बेचने के लिए ले जा रहा था, इसकी पुलिस गहनता से जांच करेगी। बता दें कि जिला पुलिस कुल्लू ने मात्र तीन दिनों के भीतर चरस के साथ तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने बीते तीन दिन पहले मणिकर्ण क्षेत्र में एक किलो 800 ग्राम चरस के साथ दो लोगों को गिरफ्तार कर लिया है। वहीं, तीन दिन बाद यानि बीते शनिवार को पहलीकूहल चौकी की टीम ने भी आठ किलो  चरस के साथ बड़े तस्कर को पकड़ लिया है। एसपी ने बताया कि पुलिस ने गश्त और नाकाबंदी बढ़ा दी है। नशे का कारोबार करने वालों को किसी भी सूरत में बख्शा नहीं जाएगी।

 

The post पतलीकूहल में आठ किलो चरस पकड़ी appeared first on Divya Himachal: No. 1 in Himachal news - News - Hindi news - Himachal news - latest Himachal news.


Courtsey: Divya Himachal
Read full story: http://www.divyahimachal.com/2018/10/%e0%a4%aa%e0%a4%a4%e0%a4%b2%e0%a5%80%e0%a4%95%e0%a5%82%e0%a4%b9%e0%a4%b2-%e0%a4%ae%e0%a5%87%e0%a4%82-%e0%a4%86%e0%a4%a0-%e0%a4%95%e0%a4%bf%e0%a4%b2%e0%a5%8b-%e0%a4%9a%e0%a4%b0%e0%a4%b8-%e0%a4%aa/

No comments:

Post a Comment