Show your support

Monday, October 29, 2018

41 किलो बीफ के साथ तीन लोग दबोचे

बरोटीवाला पुलिस ने पाई कामयाबी, झुग्गियों में लोगों बेचा जा रहा था मीट

 बद्दी—बरोटीवाला के पास कुल्हाड़ी वाला में पुलिस ने 41 किलो बीफ  समेत एक बंगाली दंपति व एक अन्य युवक को गिरफ्त में लिया है। जानकारी के अनुसार पुलिस को एक ग्रामीण कुशाल गोयल ने बताया कि वह घर से कुल्हाड़ीवाला की  तरफ आ रहा था, तो रास्ते में उसने देखा कि एक युवक कुल्हाड़ीवाला में प्रवासी लोगों की झुग्गियों में लिफाफे में बंद कोई मीट बेच रहा था । जब उन्होंने शक के आधार पर उससे पूछा तो वह घबराकर वहां से भाग गया। वहां रह रहे लोगों ने बताया कि उसका नाम रवि है व वह परिवार सहित कुल्हाड़ीवाला में रहता है। देखते ही देखते वहां कुछ और लेग एकत्रित हो गए। वे सभी लोग रवि के घर पहुंचे तो कमरे में उसकी बीबी व एक अन्य युवक आलमगीर था। यही नहीं, कमरे में लिफाफों में बंद और भी बीफ  बरामद हुआ। लोगों ने इसकी सूचना बरोटीवाला पुलिस को दी। डीएसपी खजाना राम व एसएचओ बरोटीवाला बहादुर सिंह मौके पर पहुंचे व वहां पड़े लगभग 41 किलो 400 ग्राम मीट को कब्जे में लिया। मौके पर ही उन्होंने पशु चिकित्सक बरोटीवाला डाक्टर शंकर को बुलाया व यह जानने की कोशिश की कि आखिर यह मीट किस जानवार का है। डाक्टर शंकर ने पुलिस को बताया कि यह मीट किसी बड़े जानवर का है। डीएसपी खजाना राम ने बताया कि उन्होंने बरामद मीट को कब्जे में ले लिया है व इसके सैंपल जुन्गा स्थित लैब में भेज दिए हैं। उन्होंने कहा कि इस मामले में पुलिस ने राजू, उसकी पत्नि व एक अन्य युवक आलमगीर निवासी शाहजादपुर पश्चिम बंगाल को गिरफ्त में लिया है। उन्होंने कहा कि फोरेंसिक जांच के बाद ही पता चल पाएगा कि यह मीट किस जानवर का है। प्राथमिक जांच में यह बीफ  लग रहा है।

The post 41 किलो बीफ के साथ तीन लोग दबोचे appeared first on Divya Himachal: No. 1 in Himachal news - News - Hindi news - Himachal news - latest Himachal news.


Courtsey: Divya Himachal
Read full story: http://www.divyahimachal.com/2018/10/41-%e0%a4%95%e0%a4%bf%e0%a4%b2%e0%a5%8b-%e0%a4%ac%e0%a5%80%e0%a4%ab-%e0%a4%95%e0%a5%87-%e0%a4%b8%e0%a4%be%e0%a4%a5-%e0%a4%a4%e0%a5%80%e0%a4%a8-%e0%a4%b2%e0%a5%8b%e0%a4%97-%e0%a4%a6%e0%a4%ac%e0%a5%8b/

No comments:

Post a Comment