Show your support

Monday, October 29, 2018

खिसक रहा शौंगटोंग का लेफ्ट बैंक एरिया

लगातार हो रहे भू-स्खलन से परियोजना का निर्माण आसान नहीं, लक्ष्य निर्धारित

शिमला —हिमाचल सरकार का शौंगटोंग-कड़छम पावर प्रोजेक्ट इतनी आसानी से तैयार होने वाला नहीं है। सूत्रों के अनुसार इस परियोजना का लेफ्ट बैंक एरिया खिसक रहा है। यहां हो रहे लगातार भूस्खलन के कारण परियोजना का निर्माण आसान नहीं। बताया जाता है कि इस लेफ्ट बैंक एरिया को किस तरह से संभाला जाए और किस तरह से प्रोजेक्ट पर निर्माण कार्य को पूरा किया जाए इसके लिए हिमाचल प्रदेश पावर कारपोरेशन जर्मनी की मदद ले रहा है। जर्मनी के कंसल्टेंट को यह काम सौंपा गया है, जो कि अगले महीने अपनी रिपोर्ट सौंपेगा। इस रिपोर्ट के आने के बाद तय किया जाएगा कि आगे परियोजना का निर्माण कार्य किस तरह से करना है। बता दें कि यह प्रोजेक्ट लगातार टारगेट से भटक रहा है, जिस पर उच्चाधिकारी चिंता भी जता चुके हैं। ऊर्जा मंत्री के साथ आला अधिकारी लगातार इस परियोजना क्षेत्र का दौरा करते रहे हैं, जिनकी चिंता यही है कि परियोजना जल्द से जल्द पूरी हो। क्योंकि एशियन डिवेलपमेंट बैंक से एक निर्धारित अवधि के लिए इस प्रोजेक्ट को ऋण लिया गया है। समय पर यह काम पूरा नहीं होता है तो आने वाले समय में दिक्कत हो सकती है क्योंकि एडीबी के साथ करार हो चुका है।  फिलहाल शौंगटोंग-कड़छम परियोजना का टारगेट अब वर्ष 2024 के लिए खिसक चुका है क्योंकि लैफ्ट बैंक में लगातार हो रहे भू-स्खलन के कारण यहां पर बैराज का काम नहीं हो पा रहा है। जर्मनी के कंसल्टेंट की रिपोर्ट पर पावर कारपोरेशन की नजर है, जिसके बाद वह तय करेगा कि क्या करना है। कंसल्टेंट यह बताएंगे कि किस तरह से लेफ्ट बैंक के भूस्खलन को रोका जा सकता है और यहां पर निर्माण कार्य के लिए कौन सी तकनीकी अपनाई जाए। यहां पावर कारपोरेशन व दूसरी एजेंसियों के विशेषज्ञ लगातार चर्चा करते रहे हैं, लेकिन कोई समाधान अभी तक नहीं निकला है। इस कारण से विदेशी एजेंसी की सहायता यहां पावर कारपोरेशन ले रहा है। इस सरकारी निगम के दो प्रोजेक्ट अभी तक पूर हुए हैं, जिनमें काशंग व सैंज परियोजना है। इसके अलावा सावड़ा कुड्डू पर भी तेजी के साथ काम चल रहा है।

The post खिसक रहा शौंगटोंग का लेफ्ट बैंक एरिया appeared first on Divya Himachal: No. 1 in Himachal news - News - Hindi news - Himachal news - latest Himachal news.


Courtsey: Divya Himachal
Read full story: http://www.divyahimachal.com/2018/10/%e0%a4%96%e0%a4%bf%e0%a4%b8%e0%a4%95-%e0%a4%b0%e0%a4%b9%e0%a4%be-%e0%a4%b6%e0%a5%8c%e0%a4%82%e0%a4%97%e0%a4%9f%e0%a5%8b%e0%a4%82%e0%a4%97-%e0%a4%95%e0%a4%be-%e0%a4%b2%e0%a5%87%e0%a4%ab%e0%a5%8d/

No comments:

Post a Comment