शिमला – राज्य बिजली बोर्ड लिमिटेड में 2500 लोगों को रोजगार मिलेगा। बोर्ड प्रबंधन ने इन नियुक्तियों के लिए आउटसोर्सिंग एजेंसियों की तलाश शुरू कर दी है, जिनका चयन इस महीने के आखिर तक कर लिया जाएगा। बताया जाता है कि आउटसोर्स के माध्यम से कर्मचारियों को लगाने के लिए बोर्ड के पास कई कंपनियों ने आवेदन किए हैं, जिनमें से किसी एक कंपनी का चयन किया जाएगा। इससे पहले जो कंपनी बिजली बोर्ड को सेवाएं दे रही थी, उसके साथ करार खत्म हो चुका है, लिहाजा अब नए सिरे से यहां आउटसोर्सिंग एजेंसी को रखा जा रहा है। बिजली बोर्ड के निदेशक मंडल ने बोर्ड में 2500 विभिन्न श्रेणियों के कर्मचारियों की तैनाती के लिए पहले ही अपनी मंजूरी प्रदान कर दी है। इसके बाद आउटसोर्सिंग कंपनी के साथ करार पूरा हो गया। लिहाजा अब नई एजेंसी को देखा जा रहा है। जो एजेंसी पूर्व में थी, वह पिछली सरकार के समय में लगी थी, इसमें बदलाव करने की सोची गई है। कई एजेंसियों ने बोर्ड को इस संबंध में कोटेशन भरे हैं, जिनमें से किसी एक को चुना जाएगा। बताया जाता है कि राज्य बिजली बोर्ड लिमिटेड में आठ श्रेणियों के कर्मचारियों को रखा जाना है। इनमें कम्प्यूटर आपरेटर, डाटा आपरेटर, मल्टीपर्पज वर्कर, बिल क्लर्क, जेई इलेक्ट्रिकल, मेकेनिकल व दो अन्य श्रेणियां हैं। प्रदेश भर में बिजली बोर्ड के डिवीजनों में मांग के अनुरूप आउटसोर्स पर कर्मचारियों को रखा जाएगा। आउटसोर्स एजेंसी के तय हो जाने के बाद बिजली बोर्ड उनके माध्यम से आवेदन मांगेगा और तय नियम व शर्तों के अनुसार कर्मचारियों को अलग-अलग स्थानों पर नौकरी दी जाएगी। बिजली बोर्ड में लगातार कर्मचारियों की कमी आड़े आ रही है, लिहाजा एक साथ 2500 कर्मचारियों को रखने की सोची गई है। यह सभी क्रियाशील पद होंगे, क्योंकि यहां बड़ी संख्या में हर महीने पुराने कर्मचारी सेवानिवृत्त हो रहे हैं, जिनकी जगह पर नई भर्तियां नहीं हो सकी हैं। बता दें कि बिजली बोर्ड अब आउटसोर्स के माध्यम से ही कर्मचारियों को रखेगा, नियमित आधार पर यहां नियुक्तियां नहीं होंगी। हालांकि यहां की कर्मचारी यूनियनें आउटसोर्सिंग का विरोध कर रही हैं और पुराने लगे लोगों को नियमित करने की मांग कर रही हैं, जिनके लिए भी आने वाले समय में पालिसी बनाई जा सकती है।
The post बिजली बोर्ड में 2500 को नौकरी appeared first on Divya Himachal: No. 1 in Himachal news - News - Hindi news - Himachal news - latest Himachal news.
Courtsey: Divya Himachal
Read full story: http://www.divyahimachal.com/2018/10/%e0%a4%ac%e0%a4%bf%e0%a4%9c%e0%a4%b2%e0%a5%80-%e0%a4%ac%e0%a5%8b%e0%a4%b0%e0%a5%8d%e0%a4%a1-%e0%a4%ae%e0%a5%87%e0%a4%82-2500-%e0%a4%95%e0%a5%8b-%e0%a4%a8%e0%a5%8c%e0%a4%95%e0%a4%b0%e0%a5%80/
No comments:
Post a Comment