Show your support

Friday, October 12, 2018

इस बार किसी को मानद उपाधि नहीं

कुलपति प्रो. सिकंदर का फैसला, एचपीयू के हर दीक्षांत समारोह में दी जाती थी भेंट

 शिमला —हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय के दीक्षांत समारोह में इस बार मानद उपाधियां नहीं दी जाएंगी। बीते कुछ सालों की चली आ रही मानद उपाधि देने की इस रीत को एचपीयू के नए कुलपति ने नकार दिया हैं। इस बार एक भी नाम एचपीयू ने अपनी सूची में शामिल नहीं किया है, जिसे किसी भी विषय से जुड़ी मानद उपाधि दी जाए। इस से पहले एचपीयू में होने वाले दीक्षांत समारोह में पूर्व कुलपति ने मानद उपाधि देने का प्रचलन शुरू किया था। उनके कार्यकाल में जितने भी दीक्षांत समारोह एचपीयू में हुए, सभी को मानद उपाधियां व्यक्ति विशेष को दी गईं। बता दें कि प्रदेश में जिस विविद्यालय ने सबसे अधिक मानद उपाधियां बांटी हैं, उसमें एचपीयू का नाम सबसे ऊपर है। एचपीयू ने अभी तक हुए दीक्षांत समारोह में 16 मानद उपाधियां बांटी हैं। बता दें कि एचपीयू में दीक्षांत समारोह 23 बार हो चुका है, लेकिन एचपीयू ने वर्ष 2011 से 19वें दीक्षांत समारोह से ही मानद उपाधियां देने की प्रक्रिया शुरू की थी। दीक्षांत समारोह मानद उपाधियां बांटने की प्रक्रिया पूर्व कुलपति प्रो. एडीएन वाजपेयी ने शुरू की थी। एचपीयू में अभी तक वर्ष 2011 से 2016 तक हुए दीक्षांत समारोह में 16 मानद उपाधियां दी जा चुकी हैं।  इस बार एचपीयू के 24वें दीक्षांत समारोह में भी मानद उपाधियां दी जानी तय थीं। पूर्व कुलपति प्रो. एडीएन बाजपेयी अपने कार्यकाल में ही इस दीक्षांत समारोह को करवाने की तैयारी कर रहे थे। 24वें समारोह की तैयारी के साथ ही किन व्यक्तियों को मानद उपाधियां दी जानी हैं, उनके नाम भी तय कर लिए गए थे और तीन नाम मंजूरी के लिए एचपीयू की ईसी में भी रखे गए थे, लेकिन एचपीयू का दीक्षांत समारोह नहीं हो पाया और अब जब समारोह हो रहा है तो कोई भी नाम इस बार मानद उपाधि के लिए चयनित नहीं किया गया है। कुलपति प्रो. सिकंदर कुमार ने भी कहा है कि इस बार कोई मानद उपाधि नहीं दी जा रही हैं।

वीसी तय करते हैं उपाधियों के लिए नाम

किसी भी विश्वविद्यालय में होने वाले दीक्षांत समारोह में मानद उपाधि किसे दी जानी हैं, यह फैसला विश्वविद्यालय कुलपति द्वारा लिया जाता है, जिसके बाद तय नामों पर विश्वविद्यालय की सर्वोच्च संस्था में सभी सदस्यों द्वारा मुहर लगाई जाती है। मानद उपाधि किसी भी व्यक्ति को क्षेत्र में किए गए सराहनीय कार्यों का समाजिक योगदान के लिए दी जाती है।

पहले इन्हें किया गया सम्मानित

एचपीयू में 12 नंवबर, 2011 को हुए दीक्षांत समारोह में संसदीय मामलों के राज्य मंत्री राजीव शुक्ला, निदेशक प्रिंसीपल मौलाना आजाद इंस्टीच्यूट ऑफ डेंटल साइंस, प्रो. महेश वर्मा, अलक्षेंद्र स्वरूप कानपुर, पद्मश्री प्रताप सिंह गणपत राव जाधव महाराष्ट्र को मानद उपाधि से सम्मानित किया गया था। 24 मई, 2013 में  को हुए दीक्षांत समारोह में पद्मश्री विजय शर्मा और संजय डी पाटिल, 19 मार्च, 2014 को तिब्बती गुरु दलाईलामा, डा. आरके पचौरी, प्रो. एसके मल्होत्रा, डा. प्रियदर्शनी और कालेरा को, 2015 में नौ जून को डा. रघुराम जी राजन, प्रो. विप्पा राव, डा. के राधाकृष्णन सहित डा. गोविंद व्यास, वर्ष 2016 में 20 अगस्त हुए दीक्षांत समारोह में जस्टिस टीएस ठाकुर और जस्टिस भवानी सिंह को मानद उपाधियां प्रदान की गई हैं।

The post इस बार किसी को मानद उपाधि नहीं appeared first on Divya Himachal: No. 1 in Himachal news - News - Hindi news - Himachal news - latest Himachal news.


Courtsey: Divya Himachal
Read full story: http://www.divyahimachal.com/2018/10/%e0%a4%87%e0%a4%b8-%e0%a4%ac%e0%a4%be%e0%a4%b0-%e0%a4%95%e0%a4%bf%e0%a4%b8%e0%a5%80-%e0%a4%95%e0%a5%8b-%e0%a4%ae%e0%a4%be%e0%a4%a8%e0%a4%a6-%e0%a4%89%e0%a4%aa%e0%a4%be%e0%a4%a7%e0%a4%bf-%e0%a4%a8/

No comments:

Post a Comment