ऊना के इंदिरा स्टेडियम में अंडर-19 राज्य स्तरीय मेजर ध्यान चंद हॉकी प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है। दो दिवसीय इस प्रतियोगिता में 10 जिलों के हॉकी खिलाड़ी प्रतिभा दिखा रहे हैं। प्रतियोगिता के शुभारंभ पर पंचायती राज मंत्री वीरेंद्र कंवर ने विशेष रूप से शिरकत की। उन्होंने ज्योति प्रज्वलित कर प्रतियोगिता का शुभारंभ किया। उन्होंने सभी खिलाडि़यों को बधाई देते हुए कहा कि हॉकी खेल में ऊना जिला का नाम अंतराष्ट्रीय स्तर पर भी चमका है। ओलंपिक गोल्ड मेडल विजेता चरणजीत, ओलंपिक खिलाड़ी दीपक ठाकुर भी इसी जिला से संबंधित हैं। खिलाडि़यों को इन खिलाडि़यों से सीख लेनी चाहिए। उन्होंने कहा कि सरकार की ओर से खिलाडिय़ों को भी बेहतर सुविधाएं मुहैया करवाई जा रही हैं। उधर, बाल स्कूल ऊना में जिला स्तरीय एथलेटिक्स प्रतियोगिता का शुभारंभ भी पंचायती राज मंत्री वीरेंद्र कंवर ने किया।
The post इंदिरा स्टेडियम में अंडर-19 हॉकी टूर्नामेंट शुरू, दस जिलों के खिलाड़ी बहा रहे पसीना। appeared first on Divya Himachal: No. 1 in Himachal news - News - Hindi news - Himachal news - latest Himachal news.
Courtsey: Divya Himachal
Read full story: http://www.divyahimachal.com/2018/10/%e0%a4%87%e0%a4%82%e0%a4%a6%e0%a4%bf%e0%a4%b0%e0%a4%be-%e0%a4%b8%e0%a5%8d%e0%a4%9f%e0%a5%87%e0%a4%a1%e0%a4%bf%e0%a4%af%e0%a4%ae-%e0%a4%ae%e0%a5%87%e0%a4%82-%e0%a4%85%e0%a4%82%e0%a4%a1%e0%a4%b0-19/
Post a Comment