नगरोटा सूरियां में पेड़ से लटका मिला युवक का शव

नगरोटा सूरियां के पास पंचायत कटोरा के गांव वन तुगली के पास एक युवक का शव पेड़ से लटका मिला है। इसे आत्महत्या मान जा रहा है। मृतक की पहचान पंचायत नाणा के निवासी के रूप में हुई है। मृतक की पहचान महेंद्र सिंह पुत्र प्रताप सिंह के रूप में हुई है। आत्महत्या के कारणों का अभी पता नहीं चल पाया है। गांव वन तुगली के पास एक जंगल में कुछ लोगों ने सुबह उसे पेड़ से लटका देख पंचायत प्रधान कुलदीप कुमार को इसकी सूचना दी।  सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। ज्वाली थाना के प्रभारी नीरज राणा भी घटनास्थल पर पहुंच गए और उन्होंने मृतक के परिवार वालों को इस बारे सूचित किया। थाना प्रभारी नीरज राणा ने कहा कि शव पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल ले जाया जा रहा है।

The post नगरोटा सूरियां में पेड़ से लटका मिला युवक का शव appeared first on Divya Himachal: No. 1 in Himachal news - News - Hindi news - Himachal news - latest Himachal news.


Courtsey: Divya Himachal
Read full story: http://www.divyahimachal.com/2018/10/%e0%a4%a8%e0%a4%97%e0%a4%b0%e0%a5%8b%e0%a4%9f%e0%a4%be-%e0%a4%b8%e0%a5%82%e0%a4%b0%e0%a4%bf%e0%a4%af%e0%a4%be%e0%a4%82-%e0%a4%ae%e0%a5%87%e0%a4%82-%e0%a4%aa%e0%a5%87%e0%a4%a1%e0%a4%bc-%e0%a4%b8/

Post a Comment