Show your support

Tuesday, October 30, 2018

करसोग में पंचायत समिति की बैठक, अध्यक्षों के न पहुंचने से लोग खफा।

करसोग में मंगलवार को पंचायत समिति की त्रैमासिक बैठक का आयोजन किया गया, जिसकी अध्यक्षता पंचायत समिति अध्यक्ष चमेलु देवी ने की। इस मौके पर उपमंडलाधिकारी नागरिक अपूर्व देवगन, सहायक आयुक्त विकास तोरूल रवीश, पंचायत निरीक्षक लुदर सिंह, विकास खंड कार्यालय अधीक्षक भूपेंद्र शर्मा साहित विभिन्न क्षेत्रों से आए पंचायत समिति सदस्य व विभिन्न विभागों के उच्च अधिकारी उपस्थित हुए। पंचायत समिति करसोग के कुछ सदस्यों ने कुछ विभागों के अध्यक्षों के न पहुंचने पर कड़ा ऐतराज जताया। बैठक में पूर्व पंचायत समिति उपाध्यक्ष स्वर्गीय दिलीप मेहता को जहां श्रद्धांजलि दी गई, वहीं उनके पिता को सम्मानित किया गया। विभिन्न क्षेत्रों से आए पंचायत समिति सदस्यों ने कई विकास कार्य लटके होने पर अधिकारियों से जवाब मांगा तथा कई मुद्दों पर विस्तार पूर्वक चर्चा भी की। समिति की बैठक में स्थानीय निवासी युवा भूपेंद्र सिंह के अन्य हत्यारों को जल्द पकड़ने की मांग भी रखी गई।

The post करसोग में पंचायत समिति की बैठक, अध्यक्षों के न पहुंचने से लोग खफा। appeared first on Divya Himachal: No. 1 in Himachal news - News - Hindi news - Himachal news - latest Himachal news.


Courtsey: Divya Himachal
Read full story: http://www.divyahimachal.com/2018/10/%e0%a4%95%e0%a4%b0%e0%a4%b8%e0%a5%8b%e0%a4%97-%e0%a4%ae%e0%a5%87%e0%a4%82-%e0%a4%aa%e0%a4%82%e0%a4%9a%e0%a4%be%e0%a4%af%e0%a4%a4-%e0%a4%b8%e0%a4%ae%e0%a4%bf%e0%a4%a4%e0%a4%bf-%e0%a4%95%e0%a5%80/

No comments:

Post a Comment