शिमला – प्रदेश में मानसून फिर से सक्रिय हो गया है। शनिवार को कांगड़ा, मंडी, चंबा और हमीरपुर में रात भर गर्जन के साथ बारिश होती रही। रविवार को भी प्रदेश के अधिकतर क्षेत्रों में बारिश का सिलसिला जारी रहा। मौसम में आई करवट से अधिकतम तापमान में एक से छह डिग्री सेल्सियस तक की गिरावट आई है। मौसम विभाग ने प्रदेश के मैदानी इलाकों सहित शिमला, मंडी, कुल्लू, चंबा, सोलन और सिरमौर में सोमवार व मंगलवार को भारी बारिश की चेतावनी जारी की है। विभाग के पूर्वानुमान के तहत राज्य भर में 11 अगस्त तक मौसम खराब बना रहेगा। इस दौरान मैदानी व मध्य पर्वतीय क्षेत्रों में बारिश की आशंका जताई जा रही है। शनिवार को गगल में सर्वाधिक 124 मिलीमीटर बारिश आंकी गई है। इसके अलावा नगरोटा सूरियां में 113, सरकाघाट में 97, धर्मशाला में 95, डलहौजी में 85, सुजानपुर टिहरा में 76, भराड़ी में 72, गुलेर में 68, बैजनाथ में 60, पालमपुर में 57, जोगिंद्रनगर में 54, सुंदरनगर में 51, देहरा गोपीपुर में 42, पांवटा साहिब में 40, पंडोह में 36, नादौन में 32, हमीरपुर में 23, मशोबरा कुफरी में 12, शिमला में 11 मिलीमीटर बारिश हुई। बारिश से कांगड़ा के अधिकतम तापमान में सबसे अधिक छह डिग्री की गिरावट आई है। सुंदरनगर, हमीरपुर में चार, शिमला में तीन, चंबा, ऊना में दो और शेष हिमाचल में एक डिग्री तक पारा लुढ़का है।
The post आज-कल झमाझम बारिश appeared first on Divya Himachal: No. 1 in Himachal news - News - Hindi news - Himachal news - latest Himachal news.
Courtsey: Divya Himachal
Read full story: http://www.divyahimachal.com/2018/08/%e0%a4%86%e0%a4%9c-%e0%a4%95%e0%a4%b2-%e0%a4%9d%e0%a4%ae%e0%a4%be%e0%a4%9d%e0%a4%ae-%e0%a4%ac%e0%a4%be%e0%a4%b0%e0%a4%bf%e0%a4%b6/
No comments:
Post a Comment