एडजस्टमेंट के लिए अपना विषय तक छोड़ने को तैयार रहते हैं कई जुगाड़ू टीचर्ज
शिमला – घर से दूर नहीं जाना फिर चाहे कोई ऐसा भी सब्जेक्ट पढ़ाना पढ़े, जो खुद को भी नहीं आता। शिक्षा विभाग में ऐसे भी शिक्षक हैं,जो घर से दूर तबादला न हो, इसके लिए कुछ भी करने को तैयार हैं। यहां तक कि अपने उन विषयों को भी छोड़ने को तैयार हैं, जिनमें उनकी खुद की महारत है। ऐसे मामले लगातार सचिवालय में पहुंचते हैं और नेताओं को साथ लेकर ये लोग अपना तबादला करवाने या फिर रुकवाने के लिए आते हैं। हालांकि इनमें शिक्षक नेताओं की संख्या अब कम हो चुकी है, जो शिक्षा मंत्री के सामने अब तबादले के लिए नहीं आते मगर दूसरे शिक्षक भी अच्छी खासी पहुंच रखते हैं। ये लोग किसी मनचाहे स्कूल में एडजस्टमेंट के लिए अपना विषय तक बदलने के लिए तैयार हैं। इन परिस्थितियों में यदि ऐसे शिक्षकों का दूसरे सब्जेक्ट को पढ़ाने के लिए तबादला रोक या कर भी दिया जाए तो वे बच्चों को कहां तक उस विषय की शिक्षा दे पाएगा, यह सोचनीय बात है। हालांकि अध्यापक छोटी कक्षाओं में तो अन्य विषय भी पढ़ा लेते हैं और स्कूलों में इस तरह की व्यवस्था चल रहती है परंतु बड़ी कक्षाओं में कैसे किसी दूसरे विषय का शिक्षक बच्चों को पूरी तरह से उस विषय में पारंगत कर पाएगा,जो उसे खुद को नहीं आता। ऐसे कई मामले सचिवालय में आते हैं, जिन पर शिक्षा मंत्री सुरेश भारद्वाज से लताड़ भी लगती है। उन्होंने कई ऐसे शिक्षकों को वापस भी भेजा है परंतु किसी दूसरे की सिफारिश लेकर ये लोग अपना काम कहीं न कहीं से करवा ही लेते हैं। ऐसे मामलों से सरकारी स्कूलों में शिक्षा की गुणवत्ता पर किस तरह का असर पड़ेगा इसके बारे में कोई नहीं सोच रहा। सरकारी तंत्र तो राजनीति से प्रेरित है परंतु शिक्षक वर्ग अपने फायदे के लिए कुछ भी कर सकता है, इससे उनकी नकारात्मक सोच प्रदर्शित होती है। ऐसे शिक्षक जो खुद के लाभ के लिए जुगाड़ तंत्र से काम चला रहे हैं वह बच्चों को किस तरह की शिक्षा देंगे ये समझा जा सकता है। इस पर सरकारी तंत्र को पूरी तरह से रोक लगाने की जरूरत है। हालांकि ऐसे मामलों में सरकार की तरफ से गंभीरता बरती जाती है और अधिकारी भी इनकी पैरवी नहीं करते मगर बड़ी सिफारिश के आधार पर जुगाडू शिक्षक अपना जुगाड़ कर ही लेते हैं।
The post सब्जेक्ट कोई भी पढ़ा देंगे, बस दूर मत भेजना appeared first on Divya Himachal: No. 1 in Himachal news - News - Hindi news - Himachal news - latest Himachal news.
Courtsey: Divya Himachal
Read full story: http://www.divyahimachal.com/2018/08/%e0%a4%b8%e0%a4%ac%e0%a5%8d%e0%a4%9c%e0%a5%87%e0%a4%95%e0%a5%8d%e0%a4%9f-%e0%a4%95%e0%a5%8b%e0%a4%88-%e0%a4%ad%e0%a5%80-%e0%a4%aa%e0%a4%a2%e0%a4%bc%e0%a4%be-%e0%a4%a6%e0%a5%87%e0%a4%82%e0%a4%97/
No comments:
Post a Comment