ऑथर्स गिल्ड ऑफ हिमाचल के साहित्य सम्मेलन में रचनाकारों की महफिल
पालमपुर – ऑथर्स गिल्ड ऑफ हिमाचल का 15वां वार्षिक साहित्य सम्मेलन एवं अलंकरण समारोह रविवार को डीएवी गर्ल्ज कालेज पालमपुर में हुआ। इस दौरान कवि सम्मेलन का आयोजन भी किया गया। इस दौरान हमीरपुर की डा. नलिनी ने ‘औरत थी, कत्ल हो गई खामोशी के साथ, पत्थर गमों के ढो गई खामोशी के साथ’ पेश कर खूब तालियां बटोरीं। डा. आशु फुल्ल ने पंजाबी में विदाई गीत प्रस्तुत किया। सुमन शेखर ने अपनी कविता पेश करते हुए कहा कि पिता के न रहने पर इतने बड़े विशाल घर में मात्र एक कमरे में सिमट कर रह गई है जिंदगी। इसी तरह हिना चनोरिया ने ‘बरखा का पानी’ तथा डोलमा भारद्वाज ने कन्यादान पर प्रकाश डाला । सुरेश भारद्वाज ने ‘तड़पी हुई है तेरे लिए जीने के फिर भी बहाने बहुत हैं’ कविता पेश की। सतपाल घृतवंशी ने ‘ठोकर हुन सै ठोकर नी रहियो’ पेश की। सुरेश दीक्षित ने ‘कीमत उन्हें दी जाती है’ की प्रस्तुति दी। अनुप्रिया ने ‘कल का खेल निराला है, इसने दुविधा में डाला है’ व सरला चम्याल ने पहाड़ी कविता प्रस्तुत कर खूब प्रशंसा बटोरीं। इंदू भारद्वाज, पुनीत पटियाल, आनंद स्वरूप, दीपक, सुनीता ठाकुर, डा. ओम कुमार, गोपाल शर्मा, उत्तरा ठाकुर, सुकन्या कटोच ने भी अपनी दमदार प्रस्तुतियां तालियां बटोरीं। समारोह दो सत्रों में आयोजित किया गया। प्रथम सत्र में तीन लेखकों हितैषी, त्रिलोक मेहरा तथा राजेंद्र राजन को समृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया। इसी अवसर पर तीन शोध पत्र चंद्रलेखा गढ़वाल, प्रोफेसर इंदु शर्मा तथा माधुरी सूद ने पढ़े, जिनका विषय था, ‘हम क्यों लिखते हैं’। इन तीन पत्रों के बाद हेमराज कौशिक, प्रिंसीपल सतीश चंद्र कौड़ा तथा केआर भारती ने अपनी वैचारिक टिप्पणियां प्रस्तुत कीं। इस अवसर पर डा. सुशील कुमार फुल्ल बतौर मुख्यातिथि शिरकत की। इस अवसर पर डा. राममूर्ति वासुदेव की रचना ‘रोचक’ का भी विमोचन किया गया। इस अवसर पर विशेष अतिथि पीसी कटोच, एनडी शर्मा, सरोज परमार, सुदर्शन भाटिया, आरके शर्मा अदि मेहमान उपस्थित थे।
The post पालमपुर में ‘औरत थी, कत्ल हो गई’ appeared first on Divya Himachal: No. 1 in Himachal news - News - Hindi news - Himachal news - latest Himachal news.
Courtsey: Divya Himachal
Read full story: http://www.divyahimachal.com/2018/08/%e0%a4%aa%e0%a4%be%e0%a4%b2%e0%a4%ae%e0%a4%aa%e0%a5%81%e0%a4%b0-%e0%a4%ae%e0%a5%87%e0%a4%82-%e0%a4%94%e0%a4%b0%e0%a4%a4-%e0%a4%a5%e0%a5%80-%e0%a4%95%e0%a4%a4%e0%a5%8d%e0%a4%b2-%e0%a4%b9/
No comments:
Post a Comment