हमीरपुर— सांसद अनुराग ठाकुर का लोकसभा का सचेतक बनने के बाद पहली बार हमीरपुर पहुंचने पर स्वागत किया गया। शनिवार को भोटा चौक से लेकर गांधी चौक पर रैली भी निकाली गई। गांधी चौक में आयोजित नागरिक अभिनंदन समारोह में सांसद अनुराग ठाकुर ने कहा कि लोकसभा में मुख्य सचेतक की भूमिका कर्मठता के साथ निर्वहन करेंगे। अनुराग ठाकुर ने कहा कि राफेल डील एकदम पारदर्शी और दो देशों के मध्य हुई संधि देश में हित हुआ व्यापार समझौता है। उन्होंने कहा कि जिस काम को कांग्रेस की सरकार दस वर्षों में निर्णय नहीं ले पाई, केंद्र की भाजपा सरकार ने उसे थोड़े समय में कर दिखाया। नेशनल स्पोर्ट्स यूनिवर्सिटी बिल के बारे में अनुराग ठाकुर ने कहा कि यह बिल संसद में पास हुआ है, जिसके तहत 524 करोड़ रुपए की लागत की यूनिवर्सिटी मणिपुर में बनेगी। इससे देश भर के खेल संस्थानों को जोड़ा जाएगा। उन्होंने कहा कि हमीरपुर-ऊना रेलवे लाइन के लिए 2800 करोड़ रुपए स्वीकृत करवाए हैं।
The post राफेल डील पर हुई संधि देश हित और पारदर्शी appeared first on Divya Himachal: No. 1 in Himachal news - News - Hindi news - Himachal news - latest Himachal news.
Courtsey: Divya Himachal
Read full story: http://www.divyahimachal.com/2018/08/%e0%a4%b0%e0%a4%be%e0%a4%ab%e0%a5%87%e0%a4%b2-%e0%a4%a1%e0%a5%80%e0%a4%b2-%e0%a4%aa%e0%a4%b0-%e0%a4%b9%e0%a5%81%e0%a4%88-%e0%a4%b8%e0%a4%82%e0%a4%a7%e0%a4%bf-%e0%a4%a6%e0%a5%87%e0%a4%b6-%e0%a4%b9/
No comments:
Post a Comment