कठिन रूट से गुजरने वाली इनफिनिटी राइड में दिव्यांग दिखाएंगे दम
शिमला— दुनिया से दूसरे कठिन रूट से गुजरने वाली इनफिनिटी राइड-2018 में पैरा (दिव्यांग) साइकिलिस्ट अपने जज्बे की दौड़ लगाएंगे। इस साइकिलिंग रेस शिमला से रविवार को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया जाएगा। इसमें नौ पैरा साइकिलिस्ट हिस्सा ले रहे हैं। इनफिनिटी राइड-2018 शिमला किन्नौर, लाहुल-स्पीति और मनाली तक की 3000 से लेकर 14009 फुट के ऊंचे स्थानों से गुजरेगी। यह दुनिया दुनिया का दूसरा दुर्गम राइड रूट माना जाता है। रेस का समापन केंद्रीय गृह राज्य मंत्री किरन रिजिजू करेंगे। साइकिलिंग रेस का आयोजन सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) और आदित्य मेहता फाउंडेशन द्वारा संयुक्त तौर पर किया जा रहा है। एडीजीपी बीएसएफ पश्चिमी कमान केएन चौबे ने शिमला में कहा कि बीएसएफ न केवल सीमा और नक्सली क्षेत्रों में दुश्मनों से लड़ रही है, बल्कि वह समाज में दिव्यांगों की मदद को भी आगे आ रही है। यही वजह है कि बीएसएफ इनफिनिटी राइड-2018 नामक साइकिलिंग रेस का आयोजन करवाकर पैरा-साइकिलिस्टों को भी आगे ला रही है। उन्होंने कहा कि बीएसएफ द्वारा करवाई जा रही इस रेस में कुल 39 साइकिलिस्ट हिस्सा ले रहे हैं, जिनमें से नौ पैसा साकलिस्ट हैं। इस रेस में नौ महिला प्रतिभागी भी शिरकत कर रही हैं। वहीं 2006 में एक सड़क हादसे में अपना एक पैर गवाने वाले आदित्य के प्रयासों से ही आज पैरा एथेलिट साइकिलिंग रेस में अपने हौसले और जज्बे को दुनिया के सामने रख रहे हैं। आदित्य हैदराबाद के हैं और इनका परिवार बिजनेस करता है। आदित्य के अनुसार अपना पैर गंवाने के बाद करीब छह साल तक वह जिंदगी में निष्क्रय पड़े रहे। इसके बाद उन्होंने साइकिलिंग शुरू की। आज वे 120 पैरा एथलीट को इस अभियान से जोड़ चुके हैं। आदित्य साइकिलिंग रेस के लिए लिम्का बुक में रिकार्ड दर्ज कर चुके हैं। इस रेस में पैरामिल्ट्री के जवान हरिंद्र भी हिस्सा ले रहे हैं, जिन्होंने जम्मू-कश्मीर में आईडी ब्लास्ट के दौरान अपना एक पांव खो दिया था। वह साकलिंग में अंतरराष्ट्रीय स्पर्धाओं में गोल्ड मेडल जीत चुके हैं। एक महिला पैरा एथलीट भी इसमें शिकरत कर रही हैं।
इन रूटों से गुजरेगी साइकिलिंग रैली
इनफिनिटी राइड-2018 देश ही नहीं, बल्कि दुनिया के दूसरे दुर्गम इलाकों से होकर गुजरेगी। साइकिलिंग रेस को शिमला से रविवार को हिमाचल के डीजीपी एसआर मरड़ी हरी झंडी दिखाकर रवाना करेंगे और 15 अगस्त तक 700 किलोमीटर लंबी दूरी तय कर मनाली पहुंचेगी। यह रेस शिमला से नारकंडा, रामपुर, कल्पा, पूह, नाको, ताबो, काजा, लोसर, छत्र, पल्छान से होते हुए मनाली पहुंचेगी। इस तरह दस दिनों में यह साइकिलिंग रैली पूरी होगी।
The post पैरा साइकिलिस्ट तय करेंगे 700 किलोमीटर appeared first on Divya Himachal: No. 1 in Himachal news - News - Hindi news - Himachal news - latest Himachal news.
Courtsey: Divya Himachal
Read full story: http://www.divyahimachal.com/2018/08/%e0%a4%aa%e0%a5%88%e0%a4%b0%e0%a4%be-%e0%a4%b8%e0%a4%be%e0%a4%87%e0%a4%95%e0%a4%bf%e0%a4%b2%e0%a4%bf%e0%a4%b8%e0%a5%8d%e0%a4%9f-%e0%a4%a4%e0%a4%af-%e0%a4%95%e0%a4%b0%e0%a5%87%e0%a4%82%e0%a4%97/
No comments:
Post a Comment