Show your support

Monday, August 6, 2018

ठियोग में नेपाली का मर्डर

शराब पीने के बाद झगड़े में गई जान, आरोपी अभी फरार

ठियोग  – ठियोग के शिलारू में एक युवक की हत्या की गुत्थी अभी सुलझी भी नहीं थी कि एक सप्ताह के भीतर ठियोग में हत्या को अंजाम देकर एक नेपाली मूल के व्यक्ति को मौत के घाट उतारने का मामला सामने आया है। बताया जा रहा है शनिवार रात को दोनों नेपालियों ने पहले अपने डेरे में शराब पी, जिसके बाद दोनों में झगड़ा हो गया। इसके बाद हत्या की घटना को अंजाम दिया गया। डीएसपी ठियोग आरएल बंसल ने बताया कि ठियोग के शड़ी में रहने वाले लोकेंद्र नाम के नेपाली मूल के व्यक्ति ने ठियोग पुलिस थाना में एक अन्य नेपाली सुरेंद्र के खिलाफ पिता की हत्या का मामला दर्ज करवाया है। लोकेंद्र द्वारा ठियोग पुलिस थाना में दर्ज एफआईआर के अनुसार उसने कहा है कि वह शड़ी गांव में पिछले 25 से 30 सालों से बागबान के पास काम करता है और इस बीच उसके पिता पुन्ना राम (50) छाजपुर जुब्बल में रहता था, जो कि शनिवार शाम को उससे मिलने शड़ी आ रहा था कि संधू में उनकी जान-पहचान वाले एक अन्य नेपाली मूल के सुरेंद्र ने उसके पिता पुन्नाराम को रोका और अपने डेरे में ले गया। जहां दोनों ने रात को शराब पी। इस बीच दोनों में आपस में शराब पीकर झगड़ा हो गया। इस बीच सुरेंद्र ने पत्नी को भी मारा और घटनास्थल से भाग गया। सुरेंद्र ने पुन्नाराम की डेड बॉडी को संधू लिंक रोड पर हरदयाल के मकान के साथ फेंक दिया, जिसकी भनक सुबह के समय लगी, जब स्थानीय लोगों ने इसे देखा और पुलिस को सूचना दी। सुरेंद्र के खिलाफ धारा 302 के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है और आरोपी अभी पुलिस की गिरफ्त से फरार है।  डीएसपी आरएल बंसल ने बताया कि संधू में नेपाली व्यक्ति की हत्या का मामला ठियोग थाना में दर्ज किया गया है। आरोपी अभी फरार है और उसकी तलाश की जा रही है।

आरोपी की फोटो वायरल

पुलिस ने घटनास्थल से साक्ष्य इकट्ठा कर शव आईजीएमसी शिमला भेज दिया है। हत्या के दौरान पुन्नाराम के सिर पर वार किया गया है हालांकि इस बात की पुष्टि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही पता चल पाएगी। ठियोग पुलिस ने आरोपी सुरेंद्र की पहचान को लेकर सभी थानों-चौकियों में इसकी सूचना दे दी है और इसकी एक फोटो भी वायरल कर दी गई है।

The post ठियोग में नेपाली का मर्डर appeared first on Divya Himachal: No. 1 in Himachal news - News - Hindi news - Himachal news - latest Himachal news.


Courtsey: Divya Himachal
Read full story: http://www.divyahimachal.com/2018/08/%e0%a4%a0%e0%a4%bf%e0%a4%af%e0%a5%8b%e0%a4%97-%e0%a4%ae%e0%a5%87%e0%a4%82-%e0%a4%a8%e0%a5%87%e0%a4%aa%e0%a4%be%e0%a4%b2%e0%a5%80-%e0%a4%95%e0%a4%be-%e0%a4%ae%e0%a4%b0%e0%a5%8d%e0%a4%a1%e0%a4%b0/

No comments:

Post a Comment