Show your support

Monday, August 6, 2018

चिडि़याघर में भी परोसा जाएगा पौष्टिक खाना

शिमला – प्रदेश के सभी चिडि़याघरों में रहने वाले जीव-जंतुओं को उच्च गुणवत्ता वाला पौष्टिक आहार मिलेगा। हिमाचल ज़ू एंड कंजर्वेशन ब्रीडिंग सोसायटी के गवर्निंग बोर्ड की बैठक में यह फैसला लिया गया। बैठक की अध्यक्षता तरुण कपूर, अतिरिक्त प्रधान मुख्य सचिव वन ने की। वन मंडलाधिकारी वन्य प्राणी शिमला, हमीरपुर, कुल्लू, सराहन एवं चंबा द्वारा किए गए कार्यों का ब्यौरा दिया गया तथा आने वाले वर्ष के कार्ययोजना के बारे में अवगत करवाया। चिडि़याघर सुदृढ़ करने पर बल दिया गया। प्रयास आगे बढ़ाने के लिए ऑडियो-वीडियो ऐड्स के साथ-साथ राज्य के सभी चिडि़याघर में बेहतर स्मारिका दुकान के माध्यम से बेहतर सुविधाएं प्रदान करने का भी निर्णय लिया गया। इस बैठक में अजय कुमार प्रधान मुख्य अरण्यपाल (हाफ), डा.आरसी कंग प्रधान मुख्य अरण्यपाल वन्य प्राणी हिमाचल, एम सुधाकर निदेशक छतबीड़ चिडि़याघर (पंजाब), नागेश गुलेरिया मुख्य अरण्यपाल वन्य प्राणी (मुख्यालय), सुशील कप्टा मुख्य अरण्यपाल वन्य प्राणी शिमला व वन्य प्राणी प्रभाग के क्षेत्रीय  अरण्यपाल एवं  वन मंडल अधिकारी उपस्थित रहे।

The post चिडि़याघर में भी परोसा जाएगा पौष्टिक खाना appeared first on Divya Himachal: No. 1 in Himachal news - News - Hindi news - Himachal news - latest Himachal news.


Courtsey: Divya Himachal
Read full story: http://www.divyahimachal.com/2018/08/%e0%a4%9a%e0%a4%bf%e0%a4%a1%e0%a4%bf%e0%a4%bc%e0%a4%af%e0%a4%be%e0%a4%98%e0%a4%b0-%e0%a4%ae%e0%a5%87%e0%a4%82-%e0%a4%ad%e0%a5%80-%e0%a4%aa%e0%a4%b0%e0%a5%8b%e0%a4%b8%e0%a4%be-%e0%a4%9c%e0%a4%be/

No comments:

Post a Comment