Show your support

Monday, August 6, 2018

गोविंद ठाकुर को सौंपा ज्ञापन

धर्मशाला— हिमाचल प्राथमिक सहायक अध्यापक संघ जिला कांगड़ा ने अपनी मांगों को लेकर वन एवं खेल मंत्री गोविंद सिंह ठाकुर को तियारा में मांगपत्र सौंपा। प्राथमिक सहायक अध्यापकों ने अपने मांगपत्र में लिखा है कि पिछले 15 वर्षों से प्रदेश के दुर्गम क्षेत्रों में अपनी सेवाएं प्रदान कर रहे हैं। बावजूद इसके अब तक अध्यापकों को नियमित किए जाने के लिए कोई भी कार्य नहीं हो सका है। कई अध्यापक तो बिना नियमित हुए ही सेवानिवृत्त हो चुके हैं। उन्होंने सरकार से मांग की है कि 3405 शिक्षकों को नियमित किए जाने की प्रक्रिया जल्द शुरू की जाए, ताकि वे अपने परिवार का गुजर-बसर कर सकें।

The post गोविंद ठाकुर को सौंपा ज्ञापन appeared first on Divya Himachal: No. 1 in Himachal news - News - Hindi news - Himachal news - latest Himachal news.


Courtsey: Divya Himachal
Read full story: http://www.divyahimachal.com/2018/08/%e0%a4%97%e0%a5%8b%e0%a4%b5%e0%a4%bf%e0%a4%82%e0%a4%a6-%e0%a4%a0%e0%a4%be%e0%a4%95%e0%a5%81%e0%a4%b0-%e0%a4%95%e0%a5%8b-%e0%a4%b8%e0%a5%8c%e0%a4%82%e0%a4%aa%e0%a4%be-%e0%a4%9c%e0%a5%8d%e0%a4%9e/

No comments:

Post a Comment