धर्मशाला— राज्य के कई जिलों में बेहतर पुलिस अधीक्षक के रूप में कार्य कर चुके डा. अतुल फुलझले ने डीआईजी नॉर्थ का जिम्मा संभाल लिया है। डा. फुलझले ने नई जिम्मेदारी संभालने के बाद कहा कि यूथ को नशे से बचाना उनकी प्राथमिकता में है। अकसर नशे की आपूर्ति को समाप्त करने पर फोकस रहता है, लेकिन नशे की मांग को समाप्त करने की दिशा में प्रयास किए जाएं तो इस पर नियंत्रण किया जा सकता है। उन्होंने कहा कि ऐसे हालात पूर्व में पंजाब में ही थे, लेकिन हिमाचल में इसकी मांग व आपूर्ति कैसे बढ़ी, इस सारे मामले का अध्ययन कर योजनावद्ध तरीके से काम किया जाएगा। कांगड़ा-चंबा व ऊना के साथ बॉडर्र एरिया लगते हैं, जहां से ऐसे तस्करों की आने की उम्मीदें बढ़ जाती हैं, लेकिन पुलिस नशे के खिलाफ स्पेशल प्लान के तहत काम करेगी।
The post नशे की मांग खत्म करने पर फोकस appeared first on Divya Himachal: No. 1 in Himachal news - News - Hindi news - Himachal news - latest Himachal news.
Courtsey: Divya Himachal
Read full story: http://www.divyahimachal.com/2018/08/%e0%a4%a8%e0%a4%b6%e0%a5%87-%e0%a4%95%e0%a5%80-%e0%a4%ae%e0%a4%be%e0%a4%82%e0%a4%97-%e0%a4%96%e0%a4%a4%e0%a5%8d%e0%a4%ae-%e0%a4%95%e0%a4%b0%e0%a4%a8%e0%a5%87-%e0%a4%aa%e0%a4%b0-%e0%a4%ab%e0%a5%8b/
No comments:
Post a Comment