Show your support

Sunday, August 5, 2018

इंटरनेशनल चिट्टा तस्कर दिल्ली में धरा

सोलन पुलिस ने कुतुब शहर के लार्डो कोलाब्रिज को द्धारका से किया गिरफ्तार

सोलन— सोलन पुलिस ने इंटरनेशनल नशा तस्कर को दबोचने में सफलता हासिल की है। पुलिस ने इस संबंध में अफ्रीका महाद्वीप के कुतुबु शहर के निवासी लार्डो कोलाब्रिज को देश की राजधानी दिल्ली के द्वारका से गिरफ्तार किया है। हालांकि पुलिस अभी तक विदेशी नशा तस्कर का पासपोर्ट बरामद नहीं कर सकी है, लेकिन पूछताछ के दौरान वह अपने को कुतुबु शहर का बता रहा है। पुलिस के मुताबिक यह दिल्ली से बैठे-बैठे प्रदेश में चिट्टा सप्लाई करता था। बीते दिनों शिमला पुलिस द्वारा गिरफ्तार नाइजीरियन तस्कर के बाद सोलन पुलिस की यह दूसरी बड़ी कामयाबी मानी जा रही है।  एसपी सोलन मधुसूदन शर्मा ने कहा कि   30 जुलाई को सोलन में पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर आशुतोष को 11 ग्राम चिट्टे के साथ गिरफ्तार किया था। आशुतोष से पूछताछ एवं कॉल डिटेल के आधार पर पुलिस इंटरनेशनल नशा तस्कर तक पहुंच गई।

The post इंटरनेशनल चिट्टा तस्कर दिल्ली में धरा appeared first on Divya Himachal: No. 1 in Himachal news - News - Hindi news - Himachal news - latest Himachal news.


Courtsey: Divya Himachal
Read full story: http://www.divyahimachal.com/2018/08/%e0%a4%87%e0%a4%82%e0%a4%9f%e0%a4%b0%e0%a4%a8%e0%a5%87%e0%a4%b6%e0%a4%a8%e0%a4%b2-%e0%a4%9a%e0%a4%bf%e0%a4%9f%e0%a5%8d%e0%a4%9f%e0%a4%be-%e0%a4%a4%e0%a4%b8%e0%a5%8d%e0%a4%95%e0%a4%b0-%e0%a4%a6/

No comments:

Post a Comment