धर्मशाला – हिमाचल पथ परिवहन निगम से सेवानिवृत्त कर्मचरियों को पेंशन व अन्य वित्तीय लाभ जल्द प्रदान किए जाएं। यह मांग हिमाचल परिवहन सेवानिवृत्त कर्मचारी कल्याण मंच ने उठाई है। इस संबंध में कर्मचारी कल्याण मंच की बैठक रविवार को कांगड़ा में प्रदेश महामंत्री बीर सिंह चौहान की अध्यक्षता में आयोजित की गई। बैठक में कहा गया कि हाल ही में बीओडी की मीटिंग में निगम पेंशनर्ज को लंबित 24 प्रतिशत महंगाई भत्ते में से 12 प्रतिशत की दो किस्तें प्रदान करने की स्वीकृति दी गई है। इसके लिए समस्त पेंशनर ने सीएम, परिवहन मंत्री, निगम प्रबंधन व बीओडी का आभार प्रकट किया है। बैठक में प्रदेशाध्यक्ष बलराम पुरी, मधुसूदन शर्मा, किशोरी लाल, कृपाल सिंह पठानिया, जोगिंद्र सिंह के अलावा हरनाम सिंह जरयाल, संसार चंद, स्वरूप लाल, सुरेश, रमेश, हरबंस लाल, मेघराज, राजकुमार जसवाल, अशोक कुमार, कुलदीप चंद, निर्मल सिंह, सुभाष शर्मा, अश्वनी कुमार, मोहन लाल, अरविंद गुप्ता, अवतार सिंह, अंबिका प्रसाद, सिमरो देवी, विद्या देवी, सुदर्शना देवी, गुड्डो देवी, अमरती देवी, सिकंदरा देवी, भीखम परमार, सहित 258 पूर्व कर्मचारी मौजूद रहे।
The post एचआरटीसी के पूर्व कर्मियों को मिलें सभी वित्तीय लाभ appeared first on Divya Himachal: No. 1 in Himachal news - News - Hindi news - Himachal news - latest Himachal news.
Courtsey: Divya Himachal
Read full story: http://www.divyahimachal.com/2018/08/%e0%a4%8f%e0%a4%9a%e0%a4%86%e0%a4%b0%e0%a4%9f%e0%a5%80%e0%a4%b8%e0%a5%80-%e0%a4%95%e0%a5%87-%e0%a4%aa%e0%a5%82%e0%a4%b0%e0%a5%8d%e0%a4%b5-%e0%a4%95%e0%a4%b0%e0%a5%8d%e0%a4%ae%e0%a4%bf%e0%a4%af/
No comments:
Post a Comment