शिमला – तीसरा ‘जनमंच’ रविवार को पूरे प्रदेश में आयोजित किया गया। इन कार्यक्रमों के दौरान अधिकांश मामले मौके पर निपटाए गए तथा शेष मामलों को शीघ्र सुनवाई के लिए संबंधित विभागों को भेजा गया। इसके अतिरिक्त, जन मंच में चिकित्सा शिविर भी आयोजित किए गए। शिमला जिला के बसंतपुर में विधानसभा अध्यक्ष डा. राजीव बिंदल की अध्यक्षता में आयोजित जन मंच के दौरान कुल 185 मामले प्राप्त हुए, जिनमें से 86 मामलों का निपटारा किया गया, जबकि 99 मामलों को संबंधित विभागों को शीघ्र कार्रवाई के लिए भेज दिया गया है। जिला चंबा के भरमौर विधानसभा क्षेत्र के छतराड़ी में आयोजित जन मंच की अध्यक्षता खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मंत्री किशन कपूर ने की। जनमंच के दौरान 219 मामले प्राप्त किए गए जिसमें से 177 मामलों का निपटारा किया गया। सिरमौर के पांवटा साहिब के भंगानी में आयोजित जनमंच की अध्यक्षता आईपीएच मंत्री महेंद्र सिंह ठाकुर ने की। जनमंच में कुल 1543 मामले प्राप्त हुए, जिनमें से 139 का निपटारा मौके पर कर दिया गया। बिलासपुर के घुमारवीं उपमंडल के हटवाड़ में जनमंच की अध्यक्षता शिक्षा मंत्री सुरेश भारद्वाज ने की। जनमंच में 59 मामले प्राप्त किए गए, जिनमें से 14 मामलों का निपटारा किया गया। ऊर्जा मंत्री अनिल शर्मा ने जिला हमीरपुर के भोरंज विकास खंड के भरेड़ी में जनमंच की अध्यक्षता की। इस दौरान 108 मामले प्राप्त हुए हैं, जिनमें से 15 का मौके पर ही निपटारा कर दिया गया। शहरी विकास, आवास, नगर व ग्राम नियोजन मंत्री सरवीण चौधरी की अध्यक्षता में बंजार विधानसभा क्षेत्र के गांव मंगलौर में जनमंच आयोजित किया गया। जन मंच के दौरान प्राप्त 102 मामलों में से 65 का निपटारा मौके पर किया गया। कृषि मंत्री डा. रामलाल मार्कंडेय ने जिला मंडी के बल्ह विधानसभा क्षेत्र की ग्राम पंचायत कोठी के गुरूकोठा में जन मंच की अध्यक्षता की। इस दौरान 269 मामले प्राप्त हुए। स्वास्थ्य मंत्री विपिन सिंह परमार ने सोलन की दून विधानसभा क्षेत्र की ग्राम पंचायत चंडी में जनमंच की अध्यक्षता की। जन मंच में 487 मामले प्राप्त हुए। ऊना के गगरेट विधानसभा क्षेत्र की भद्रकाली पंचायत में आयोजित जन मंच की अध्यक्षता उद्योग मंत्री विक्रम सिंह ठाकुर ने की। जनमंच के दौरान 241 मामले प्राप्त हुए, जबकि पूर्व प्राप्त 137 मामले भी इसमें शामिल किए गए। जिला कांगड़ा के तियारा में जन मंच का आयोजन किया गया, जिसकी अध्यक्षता वन मंत्री गोविंद सिंह ने की। जन मंच के दौरान कुल 269 मामले प्राप्त किए गए। इस दौरान 62 मामले निपटाए गए।
403 समस्याएं हल
लाहुल-स्पीति के काजा में जन मंच का आयोजन किया गया, जिसकी अध्यक्षता सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता तथा सहकारिता मंत्री डा. राजीव सहजल ने की। जनमंच के दौरान कुल 412 विभिन्न मामले प्राप्त हुए, जिनमें से 403का मौके पर ही निपटारा किया गया।
दिक्कतें जानीं
जिला किन्नौर का तीसरा जनमंच भावानगर में आयोजित किया गया। यहां आयोजित जनमंच की अध्यक्षता विधानसभा उपाध्यक्ष हंसराज ने की। इसमें स्थानीय लोगों ने अपनी समस्याओं को सरकार तक पहुंचाया व अधिकांश का मौके पर ही निपटारा किया गया।
The post सरकार का जनमंच शिकायतों की भीड़ appeared first on Divya Himachal: No. 1 in Himachal news - News - Hindi news - Himachal news - latest Himachal news.
Courtsey: Divya Himachal
Read full story: http://www.divyahimachal.com/2018/08/%e0%a4%b8%e0%a4%b0%e0%a4%95%e0%a4%be%e0%a4%b0-%e0%a4%95%e0%a4%be-%e0%a4%9c%e0%a4%a8%e0%a4%ae%e0%a4%82%e0%a4%9a-%e0%a4%b6%e0%a4%bf%e0%a4%95%e0%a4%be%e0%a4%af%e0%a4%a4%e0%a5%8b%e0%a4%82-%e0%a4%95/
No comments:
Post a Comment