स्थास्थ्य विभाग की मदद से शिक्षा विभाग इसी महीने छात्राओं को देगा सुविधा
शिमला – सरकारी स्कूलों में पढ़ने वाली छात्राओं को सेनेटरी नैपकिन उपलब्ध करवाने के साथ-साथ स्कूलों में स्वच्छ पानी की उपलब्धता को सुनिश्चित बनाने के लिए व्यवस्था होने जा रही है। बताया जा रहा है कि इस महीने के अंत तक मुख्यमंत्री की उपलब्धता के मुताबिक सरकारी स्कूलों में नई योजनाओं को शुरू किया जाएगा। इसके तहत प्रदेश के सभी सरकारी स्कूलों में सेनेटरी नैपकिन उपलब्ध करवाने को वेंडिंग मशीनें लगाई जाएंगी। स्वास्थ्य विभाग के अलावा संबंधित कार्य करने वाली कंपनियों के साथ शिक्षा विभाग की बातचीत चल रही है। इसके साथ वाटर प्यूरीफायर की भी योजना है । स्कूलों के लिए सरकार द्वारा कई तरह की योजनाएं बनाई गई हैं, जिसमें से एक बच्चों को स्टील की बोतलें भी उपलब्ध की योजना भी है। स्टील की बोतलों के साथ वाटर प्यूरीफायर सभी स्कूलों में लगाए जाएंगे। वहीं सरकारी स्कूलों में पढ़ने वाली छात्राओं को सेनेटरी नैपकिन लेने के लिए शर्मिंदगी या झिझक का सामना न करना पड़े इसलिए ये मशीने शौचालयों में स्थापित की जाएंगी। गौर हो कि उच्च और वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालयों में सेनेटरी वैंडिंग मशीनें स्थापित होंगी। शिक्षा विभाग की इस योजना में स्वास्थ्य विभाग मदद करेगा। स्वास्थ्य विभाग के साथ इस योजना में कई कंपनियां जुड़ी हैं। इस कार्य के लिए औपचारिकताएं लगभग पूरी हो चुकी हैं और उम्मीद है कि इसी महीने के अंत तक स्कूलों में ये व्यवस्था चालू कर दी जाएगी। शिक्षा विभाग ने योजना को शुरू करने के लिए मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर से समय मांगा है। स्कूलों में सेनेटरी नैपकिन के वितरण के लिए महिला अध्यापकों को नोडल अधिकारी के रूप में जिम्मेदारी दी जाएगी। नेशनल हैल्थ मिशन के तहत यह कार्यक्रम शुरू किया है, जिसके तहत आशा वर्करों के माध्यम से नैपकिन मुहैया करवाए जा रहे हैं। ज्यादातर छात्राओं को इसका लाभ नहीं मिल रहा इसलिए इसे सीधे स्कूलों में ही शुरू करने का विचार है।
सीएम से समय मिलते ही लांच की जाएगी योजना
शिक्षा मंत्री सुरेश भारद्वाज ने कहा कि स्कूली छात्राओं को सेनेटरी नैपकिन स्कूलों में ही दिए जाएंगे, जिसके लिए वेडिंग मशीनें वहां पर लगाएंगे। साथ ही वाटर प्यूरीफायर और स्टील की पानी की बोतलें देने का भी प्रावधान है। सीएम से समय मिलते ही योजना को लांच कर देंगे।
The post जल्द लगेंगी सेनेटरी नैपकिन वेंडिंग मशीनें appeared first on Divya Himachal: No. 1 in Himachal news - News - Hindi news - Himachal news - latest Himachal news.
Courtsey: Divya Himachal
Read full story: http://www.divyahimachal.com/2018/08/%e0%a4%9c%e0%a4%b2%e0%a5%8d%e0%a4%a6-%e0%a4%b2%e0%a4%97%e0%a5%87%e0%a4%82%e0%a4%97%e0%a5%80-%e0%a4%b8%e0%a5%87%e0%a4%a8%e0%a5%87%e0%a4%9f%e0%a4%b0%e0%a5%80-%e0%a4%a8%e0%a5%88%e0%a4%aa%e0%a4%95/
No comments:
Post a Comment