Show your support

Monday, August 6, 2018

पीडीएस डिपो संचालकों में अध्यक्ष को लेकर घमासान

कुल्लू  – पीडीएस डिपो संचालक वेलफेयर समिति में अध्यक्ष को लेकर घमासान मच गया है। पीडीएस डिपो संचालक वेलफेयर समिति के प्रदेशाध्यक्ष जगदीश शर्मा ने आरोप लगाते हुए कहा है कि हमीरपुर जिला से ताल्लुक रखने वाला एक शख्स समिति को हाईजैक करने का प्रयास कर रहा है। इसके साथ ही वह समिति के नाम पर प्रदेश के डिपो संचालकों को गुमराह कर पैसे ऐंठने का काम कर रहा है। इसकी शिकायत उन्होंने पुलिस अधीक्षक व उपायुक्त कुल्लू  से की है। उन्होंने कहा कि पीडीएस डिपो संचालक वेलफेयर समिति एक प्रदेश स्तरीय संस्था है, जो पिछले एक दशक से कार्य कर रही है, लेकिन कुछ लोगों के कारण डिपो संचालकों की छवि खराब हो रही है, जबकि ऐसे लोग समिति के सदस्य भी नहीं हैं। उन्होंने डिपो संचालकों से किसी के भी बहकावे में न आकर पीडीएस डिपो संचालक समिति के बैनर तले एकजुट होने की अपील की है।

 

The post पीडीएस डिपो संचालकों में अध्यक्ष को लेकर घमासान appeared first on Divya Himachal: No. 1 in Himachal news - News - Hindi news - Himachal news - latest Himachal news.


Courtsey: Divya Himachal
Read full story: http://www.divyahimachal.com/2018/08/%e0%a4%aa%e0%a5%80%e0%a4%a1%e0%a5%80%e0%a4%8f%e0%a4%b8-%e0%a4%a1%e0%a4%bf%e0%a4%aa%e0%a5%8b-%e0%a4%b8%e0%a4%82%e0%a4%9a%e0%a4%be%e0%a4%b2%e0%a4%95%e0%a5%8b%e0%a4%82-%e0%a4%ae%e0%a5%87%e0%a4%82/

No comments:

Post a Comment