हमीरपुर – हिमाचल प्रदेश पदोन्नत स्कूल प्राध्यापक संघ ने डा. सिकंदर कुमार को हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय का वाइस चांसलर बनने पर बधाई दी है। इसके साथ ही मुख्यमंत्री, शिक्षा मंत्री का आभार जताया है। संघ के महासचिव यशवीर जम्वाल ने बताया कि डा. सिकंदर कुमार ने राजकीय स्नातकोतर महाविद्यालय हमीरपुर से 1988 में स्नातक तक की शिक्षा प्राप्त की है। हमीरपुर महाविद्यालय से प्रदेश का पहला वाइस चांसलर बनने से पुराने सभी सहपाठियों में खुशी की लहर है। बैठक में संघ के प्रदेशाध्यक्ष रत्नेश्वर सलारिया, केवल सिंह ठाकुर, रविदास, संदीप ढटवाल, अजय नंदा, हरिमन शर्मा, अरविंद जगोता, दलजीत, पवन वर्मा, प्रीतम कौशल, राजकुमार, ओपी शर्मा, प्रीतम, राजेश कुमार, पवन कुमार, हरिदास, रमेश शर्मा, जीत सिंह, भंडारी राम, धीरज कतना, राजीव कतना, मनोहर लाल, रजनीश, सतीश, कर्ण पटियाल, कमलेश, प्रकाश, सपना ठाकुर, रेणु गौतम, रेणु कानूनगो, पूनम कश्यप, रंजना परिहार, शकुंतला पटियाल, शिल्पा अग्निहोत्री ने नवनियुक्त वाइस चांसलर को बधाई दी है।
The post हमीरपुर कालेज ने दिया है एचपीयू को कुलपति appeared first on Divya Himachal: No. 1 in Himachal news - News - Hindi news - Himachal news - latest Himachal news.
Courtsey: Divya Himachal
Read full story: http://www.divyahimachal.com/2018/08/%e0%a4%b9%e0%a4%ae%e0%a5%80%e0%a4%b0%e0%a4%aa%e0%a5%81%e0%a4%b0-%e0%a4%95%e0%a4%be%e0%a4%b2%e0%a5%87%e0%a4%9c-%e0%a4%a8%e0%a5%87-%e0%a4%a6%e0%a4%bf%e0%a4%af%e0%a4%be-%e0%a4%b9%e0%a5%88-%e0%a4%8f/
No comments:
Post a Comment