Show your support

Sunday, August 5, 2018

बड़ा भंगाल 35 लाख में पहुंचेगा 70 क्विंटल राशन

खेप ढोने के लिए पवनहंस से समझौता, पहले निजी एयरलाइंस ने मांगे थे एक करोड़ रुपए

शिमला— बड़ा भंगाल के लोगों के लिए सरकार ने राशन का इंतजाम कर दिया है। इस जनजातीय क्षेत्र में लोगों के पास राशन नहीं है, जिसका इंतजाम करने के लिए सरकार ने पवनहंस के साथ करार किया है, जो लगभग 35 लाख रुपए में वहां तक राशन पहुंचा देगा। पहले यहां राशन की खेप पहुंचाने के लिए सरकार किसी निजी एयरलाइंस से बातचीत कर रही थी, मगर उसने सरकार से एक करोड़ रुपए की डिमांड रखी, जिस पर अब पवनहंस के साथ बात की गई। बड़ा भंगाल में सरकार का बड़ा हेलिकाप्टर लैंड नहीं कर सकता था, जिस पर हाथ खड़े कर दिए गए थे। वहां पर 70 क्विंटल राशन पहुंचाया जाना है और फेरे में पूरा राशन वहां तक नहीं जा सकता। ऐसे में पवन हंस के साथ करार किया गया है, जो 30 से 35 लाख में इस काम को करने के लिए तैयार है। बड़ा भंगाल के लोगों की मुश्किलों को देखते हुए सरकार ने चौपर से वहां पर राशन भेजने का निर्णय लिया है। वहां के लोगों की परेशानी को भांपते हुए सरकार ने गंभीरता दिखाई है और 20 लाख रुपए के राशन को वहां तक पहुंचाने के लिए सरकार भारी भरकम खर्च वहन करेगी। बताया जाता है कि राशन चंबा में पहुंच चुका है, जहां से पवन हंस के हेलिकाप्टर बड़ा भंगाल की उड़ान भरेंगे। राशन पहुंचने से बड़ा भंगाल के लोगों के चेहरों पर यकीनन खुशी दिखेगी और उनकी इसी खुशी के लिए ही सरकार ने चौपर से राशन भिजवाने की व्यवस्था की है। इस संबंध में पवन हंस के साथ सरकार का करार हो गया है।

पहले चरण में भेजेंगे 48 क्विंटल खेप

बैजनाथ — उपमंडल की दुर्गम पंचायत बड़ा भंगाल के लिए प्रथम चरण में 48 क्विंटल खाद्य सामग्री भेजी जा रही है। क्षेत्र के विधायक मुलखराज प्रेमी ने बताया कि यह सामग्री चंबा से हेलिकाप्टर द्वारा बड़ा भंगाल भेजी रही है। उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर के आदेशानुसार स्वयं मैं चंबा में हूं और देखरेख में राशन भेज रहा हूं। उन्होंने बताया कि शीघ्र ही बड़ा भंगाल के लोगों को खाद्य सामग्री पहुंच जाएगी। शनिवार को ही हेलिकाप्टर द्वारा बड़ा भंगाल के लिए चंबा से उड़ान भरी जा रही है। यदि मौसम की वजह से उड़ान न हुई तो रविवार सुबह बड़ा भंगाल राशन पहुंचा दिया जाएगा। प्रथम चरण में चावल, गंदम, नमक, चीनी व तेल भेजा रहा है।

The post बड़ा भंगाल 35 लाख में पहुंचेगा 70 क्विंटल राशन appeared first on Divya Himachal: No. 1 in Himachal news - News - Hindi news - Himachal news - latest Himachal news.


Courtsey: Divya Himachal
Read full story: http://www.divyahimachal.com/2018/08/%e0%a4%ac%e0%a4%a1%e0%a4%bc%e0%a4%be-%e0%a4%ad%e0%a4%82%e0%a4%97%e0%a4%be%e0%a4%b2-35-%e0%a4%b2%e0%a4%be%e0%a4%96-%e0%a4%ae%e0%a5%87%e0%a4%82-%e0%a4%aa%e0%a4%b9%e0%a5%81%e0%a4%82%e0%a4%9a%e0%a5%87/

No comments:

Post a Comment