Show your support

Monday, August 6, 2018

अधिकारी-ओएसडी प्रदेश सरकार पर हावी

कुल्लू  – पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह ने कहा है कि हिमाचल की जयराम सरकार पर अधिकारी व आरएसस के ओएसडी हावी हैं। सरकार ने उन लोगों को ओएसडी बना डाला है जो कि सभी आरएसएस से संबधित है। जो कि नहीं होना चाहिए था। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर एक अच्छे इंसान है, लेकिन उन्हें इस बात की परख होनी चाहिए कि उनके आसपास के लोग कैसे है।  उन्होंने देवभूमि कुल्लू से 2019 के लोकसभा चुनाव के प्रचार की शुरुआत की।  उन्होंने कहा कि आज प्रदेश में सारे विकास कार्य ठप पड़े हुए हैं। नई सरकार बनते ही स्कूल के अध्यापकों की बड़े पैमाने पर तबादले हुए। जो हमारी सरकार ने जिला अध्यापकों को जनजातीय व ऊंचाई वाले क्षेत्रों में भेजा था, उन सभी को सरकार ने वापस बुला लिया है और स्कूल कालेज अब बिना शिक्षकों के खाली पड़े हुए है। शिक्षा गांव गांव तक पहुंचाने के लिए थोक में स्कूल और कालेज खोले लेकिन वर्तमान सरकार ने आते ही शिक्षा का स्तर गिरा दिया है।

शांता कुमार पर कसा तंज

कांग्रेस के महासचिव धर्मवीर धामी ने पूर्व मुख्यमंत्री शांता कुमार पर भी जमकर तंज कसा। उन्होंने कहा कि शांती कुमार ने जो पुस्तक अधूरे सफर की पुरानी कहानी लिखी है। उसमें उन्होंने कई बाते लिखी है वह जब एमर्जसी के दौरान जेल से बाहर आए तो उनके पास महज 10 रुपए थे, लेकिन शांता कुमार बताए कि आज उनके पास करोड़ों का होटल कहां से आया।

हमें भाजपा नहीं कांग्रेस ही हराती है

वीरभद्र ने कहा कि कांग्रेस पार्टी को कोई दूसरी पार्टी नहीं  बल्कि अपनी ही पार्टी हराती है। उन्होंने मनाली का जिक्र करते हुए यह बात कही।

चूहों के साथ नहीं लड़ता चुनाव

एक सवाल पर मंडी लोकसभा चुनाव को लेकर पूर्व मुख्यमंत्री ने जमकर चुटकी ली कि जो लोग चुनाव में ललकार रहे हैं। वह उन चूहों के साथ चुनाव नहीं लड़ते और न ही उन लोगों को वह जानते है।

जल्द ही लिखूंगा किताब

वीरभद्र सिंह ने कहा कि  पहले किस तरह से चुनाव होते थे। किस तरह से वह पार्टी में काम करते थे। चुनावों के दौरान भी जब उनकी ड्बटी लगती थी तो किस तरह से काम होता था। उसे सांझा करते हुए कहा कि एक दिन वह उस पर किताब जरूर लिखेंगे।

The post अधिकारी-ओएसडी प्रदेश सरकार पर हावी appeared first on Divya Himachal: No. 1 in Himachal news - News - Hindi news - Himachal news - latest Himachal news.


Courtsey: Divya Himachal
Read full story: http://www.divyahimachal.com/2018/08/%e0%a4%85%e0%a4%a7%e0%a4%bf%e0%a4%95%e0%a4%be%e0%a4%b0%e0%a5%80-%e0%a4%93%e0%a4%8f%e0%a4%b8%e0%a4%a1%e0%a5%80-%e0%a4%aa%e0%a5%8d%e0%a4%b0%e0%a4%a6%e0%a5%87%e0%a4%b6-%e0%a4%b8%e0%a4%b0%e0%a4%95/

No comments:

Post a Comment