Show your support

Saturday, May 26, 2018

मड़ावग में महंगाई को लेकर गरजी कांग्रेस

चौपाल – क्षेत्र के मड़ावग में युवा कांग्रेस की एक बैठक चौपाल ब्लॉक युवा कांग्रेस के अध्यक्ष हेमंत डोगरा की अध्यक्षता में हुई। इसमें प्रदेश के सचिव प्रेम डोगरा मुख्य रूप से उपस्थित रहे। बैठक में लगातार बढ़ रही महंगाई के विरुद्ध चिंता व्यक्त की गई। इस अवसर पर युवा कांग्रेस ने आए दिन बढ़ रही महंगाई के विरोध में स्थानीय बाजार मड़ावग में  केंद्र सरकार व प्रदेश सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी व विरोध प्रदर्शन किया।  युवा कांग्रेस अध्यक्ष ने उपस्थित कांग्रेस कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि लोग रसोई गैस, पेट्रोल व डीजल के बढ़ते दामों से त्रस्त हैं। युवा कांग्रेस ने प्रदेश व केंद्र सरकार से आग्रह किया है कि पेट्रोल व डीजल के दाम घटाकर जनता को राहत दें। इस अवसर पर विधानसभा चौपाल सचिव अनिल डोगरा, मड़ावग पंचायत के युवा कांग्रेस के अध्यक्ष सिद्धार्थ कास्टा, उपाध्यक्ष हेमराज, उपाध्यक्ष हेमंत नेगी, मकरोग पंचायत के अध्यक्ष अजीत रपटा, नरेश सोकटा व विक्रम नाफ्टा, अनूप अजटा, दीपक, रैम्लाइक, सन्नी ब्रागटा, राजेंद्र ठाकुर, हेमराज गिरि, अर्जुन, रवि, उपेंद्र, मनोज डोगरा, दिनेश सोकटा, अनिश दीवान, लोकेंद्र सोकटा, कार्तिक रपटा, सुनील राणा, विशी जनटा अभिमन्यु ब्रागटा सहित दर्जनों कार्यकर्ता उपस्थित थे।

अपना सही जीवनसंगी चुनिए| केवल भारत मैट्रिमोनी पर-  निःशुल्क  रजिस्ट्रेशन!

The post मड़ावग में महंगाई को लेकर गरजी कांग्रेस appeared first on Divya Himachal: No. 1 in Himachal news - News - Hindi news - Himachal news - latest Himachal news.


^पूरी खबर पढ़े: source - DivyaHimachal

No comments:

Post a Comment