Show your support

Saturday, May 26, 2018

21 करोड़ से संवरेगा रामपुर

नगर परिषद की बैठक में बजट जारी, 2018-19 के बजट में तीन करोड़ रुपए का इजाफा

रामपुर बुशहर – नगर परिषद की बैठक शुक्रवार को आयोजित की गई। इस बैठक का उद्देश्य नगर परिषद का वार्षिक बजट जारी करना रहा। इसमें लगभग 21 करोड़ का बजट जारी किया गया। इस बजट में नगर परिषद के अधिकारियों, कर्मचारियों का वेतन, पेंशन व अन्य खर्च सहित विभिन्न विकास कार्य शामिल किए गए हैं। जानकारी के मुताबिक करीब 18 करोड़ की रािश विभिन्न कार्यों पर खर्च होनी है। साथ ही हाल ही में नगर परिषद द्वारा शुरू की गई डोर-टू-डोर मुहिम को सफल बनाने के लिए भी चर्चा हुई। बैठक में सभी पार्षदों से सहयोग मांगा गया कि इस मुहिम को बेहतर करने के लिए कोशिशें करें। वहीं, नगर परिषद ने गोसदन पर भी चर्चा की। नगर परिषद ने तय किया कि जल्द ही चारे का टेंडर लगा दिया जाएगा। साथ ही गोसदन के चारों ओर फेंसिग कर दी जाएगी ताकि यहां पर रखे जाने वाले पशुओं को बेहतर सुविधा मिल सके। नगर परिषद ने यह भी कहा कि इस गो सदन में जो कमियां हैं उन्हें दूर किया जाएगा। वहीं, खनेरी अस्पताल के साथ एक धर्मशाला बनाने पर भी चर्चा हुई। साथ ही चुहाबाग में प्रस्तावित पार्किंग के लिए जमीन का मामला वन विभाग को भेजने की बात हुई। इसके अलावा वार्ड नंबर आठ में संपर्क सड़क मार्गों में जो डीपीएफ के मामले हैं उन्हें जल्द निपटाने की बात हुई। वहीं, जो लोग नगर परिषद के दायरे में भूमिहीन हैं उन्हें विशेष स्कीम के तहत घर बनाने के लिए धनराशि दी जाएगी। जल्द इन घरों के निर्माण के लिए जमीन का चयन कर दिया जाएगा। इसके अलावा सभी पार्षदों ने अपने-अपने वार्डों के विकास कार्यों को लेकर चर्चा की। साथ ही अपने-अपने वार्ड में विकास को आगे बढ़ाने के लिए कार्यों का ब्यौरा दिया। इसके अलावा बैठक में भवन निर्माण संबंधी, विभिन्न प्रार्थना पत्रों, अनापत्ति प्रमाण पत्रों व अन्य प्रस्तावों पर चर्चा की गई। इस बैठक में कार्यकारी अधिकारी बीआर नेगी, उपाध्यक्ष दीपक सूद, पार्षद पंकज शर्मा, नरेश नेगी, विशेषरलाल, उषा चौहान, चंद्रमणि, रीता बादल,  नीलम, सुंधाशु कपूर, राम स्वरूप, अनु गोस्वामी सहित नगर परिषद के अधिकारी व कर्मचारी मौजूद रहे।

अपना सही जीवनसंगी चुनिए| केवल भारत मैट्रिमोनी पर-  निःशुल्क  रजिस्ट्रेशन!

The post 21 करोड़ से संवरेगा रामपुर appeared first on Divya Himachal: No. 1 in Himachal news - News - Hindi news - Himachal news - latest Himachal news.


^पूरी खबर पढ़े: source - DivyaHimachal

No comments:

Post a Comment