Show your support

Saturday, May 26, 2018

रोजगार मेला 27 को

शिमला  – बीमा क्षेत्र में रोजगार प्रदान करने के लिए भारतीय जीवन बीमा निगम शिमला द्वारा पूर्व सैनिकों, सेवानिवृत्त कर्मचारियों, अधिकारियों, समाजसेवियों व जनप्रतिनिधियों के लिए 27 मई को रोजगार मेले का आयोजन किया जाएगा। रविवार 27 मई को एलआईसी आफिस शिमला मालरोड शाखा में विकास अधिकारी मनदीप कंवर के पास सुबह 10 बजे से दोपहर दो बजे तक इंटरव्यू होंगे।  रोजगार मेले में 18 से 70 वर्ष तक के महिला व पुरुष आवेदन कर सकते हैं, जो अपने क्षेत्र में अच्छा प्रभाव रखते हैं। चयन प्रक्रिया में सेवानिवृत्त सैनिक/ कर्मचारी/ अधिकारी, महिला एवं युवा, समाजसेवी/ जनप्रतिनिधियों को प्राथमिकता दी जाएगी। इच्छुक अभ्यार्थियों को अपने साथ दसवीं और उच्चतम योग्यता प्रमाण पत्रों की तीन-तीन फोटोस्टेट कापियां, छह पासपोर्ट साइज फोटोग्राफ, 665 रुपए (पंजीकरण फीस) व आधार कार्ड व पैन कार्ड की तीन-तीन प्रतियां साथ लानी होंगी।  विकास अधिकारी मनदीप कंवर ने कहा कि एलआईसी अभिकर्ता (एजेंट) एक बहुत ही उज्ज्वल कैरियर है। अभिकर्ता का मुख्य कार्य सभी योग्य व्यक्तियों को बीमा एवं वित्तीय सुरक्षा उपलब्ध करवाना है। इसके लिए अभिकर्ता को परिश्रमिक के रूप में आकर्षक कमीशन मिलता है। इस तरह अभिकर्ता अपनी मेहनत से आठ-दस हजार से लेकर एक लाख रुपए प्रति माह तक कमा सकते हैं।

अपना सही जीवनसंगी चुनिए| केवल भारत मैट्रिमोनी पर-  निःशुल्क  रजिस्ट्रेशन!

The post रोजगार मेला 27 को appeared first on Divya Himachal: No. 1 in Himachal news - News - Hindi news - Himachal news - latest Himachal news.


^पूरी खबर पढ़े: source - DivyaHimachal

No comments:

Post a Comment