Show your support

Tuesday, May 29, 2018

एचआरटीसी के पांच से अधिक रूट बंद

रोहडू – चिढ़गांव तहसील के गुशाली स्थित पॉवर स्टेशन के पानी बहाव से लोनिवि की रोहल सड़क का डंगा पिछले दो माह से नहीं लग पाया है, जिससे इस रूट पर एचआरटीसी के पांच रूट बंद पड़े है। बस सेवाबंद होने से हिंगोरी, ब्योरी, चिचवाडी, जतवानी, थाना, मंजवाडी व चवाड़ी सहित कई गांव प्रभावित हो रहे है। लेकिन सड़क पर पानी का रिसाव होने से छोटे वाहनों पर चलना लोगों की मजबूरी है। ग्राम पंचायत रोहल के प्रधान संजीव सुर्याण ने बताया कि इस स्थान पर निजी पावर कंपनी का वाटरफॉल है जो हर वर्ष सड़क को बाधित कर रहा है। उन्होंने आरोप लगाया है कि सड़क के टूटने के पीछे निजी कंपनी गौतमी हाईड्रो जिम्मेदार है। उन्होंने बताया कि इस संबंध में वे लोक निर्माण विभाग एसडीएम व पुलिस को सूचित कर चुके है कि दि इसके बावजूद भी ढंगा नहीं लगता है तो वे ग्राम पंचायत के सैंकड़ों के लोगों के साथ आकर समस्या के लिए जिम्मेदार पावर हाउस के खिलाफ मोर्चा खोलेंगे। एसडीएम रोहडू बाबू राम शर्मा ने बताया कि अधिशाषी अभियंता और जिम्मेदार पावर कंपनी के प्रबंधक इस समस्या के समाधान के लिए बुलाया गया है। लोगों को बार-बार समस्या न हो इसका स्थायी समाधान निकाला जाएगा।

अपना सही जीवनसंगी चुनिए| केवल भारत मैट्रिमोनी पर-  निःशुल्क  रजिस्ट्रेशन!

The post एचआरटीसी के पांच से अधिक रूट बंद appeared first on Divya Himachal: No. 1 in Himachal news - News - Hindi news - Himachal news - latest Himachal news.


^पूरी खबर पढ़े: source - DivyaHimachal

No comments:

Post a Comment