शिमला – एचपीयू के नए इंटरडिसिप्लिनरी विभाग के लिए सत्र 2018-19 के लिए प्रवेश परीक्षाएं सोमवार से शुरू हो गई हैं। विभाग में पहले कोर्स एमबीए आरडी के लिए सोमवार को विवि के तय परीक्षा केंद्रो पर प्रवेश परीक्षा करवाई गई। विभाग के एमबीए आरडी, एमएससी एन्वायरनमेंट साइंस, पहाड़ी मिनिएचर पेंटिंग के अलावा डिप्लोमा इन डिजास्टर मैनेजमेंट की प्रवेश परीक्षाएं एचपीयू की ओर से ही करवाई जा रही हैं। इंटरडिसिप्लिनरी विभाग में एमबीए आरडी के लिए प्रवेश परीक्षा सोमवार को हो गई। 111 छात्रों ने यह परीक्षा दी। हांलाकि सेंटर इस कोर्स के लिए 147 छात्रों के लिए आंबटित किए गए थे, लेकिन 111 छात्रों ने ही प्रवेश परीक्षा दी। परीक्षा के सेंटर सुपरिटेंडेंट प्रो. जोगेंद्र सकलानी को बनाया गया था। उन्होंने बताया कि परीक्षा शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हुई है। विभाग में अब आगामी प्रवेश परीक्षाएं एमएससी एन्वायरनमेंट साइंस के लिए 31 मई रखी गई हैं। इसके साथ ही विभाग में चल रहे दो अन्य कोर्सेज के लिए एमएफए पहाड़ी मिनिएचर पेंटिंग के साथ ही डिप्लोमा इन डिजास्टर मैनेजमेंट के लिए प्रवेश परीक्षा पहली जून को होगी। विभाग के दो कोर्सेज के लिए जिसमें पहाड़ी मिनिएचर पेंटिंग के अलावा डिप्लोमा इन डिजास्टर मेनेजमेंट शामिल हैं उसके लिए 26 मई से प्रवेश पत्र ऑनलाइन कर दिए गए हैं।
अपना सही जीवनसंगी चुनिए| केवल भारत मैट्रिमोनी पर- निःशुल्क रजिस्ट्रेशन!
The post प्रवेश परीक्षाएं शुरू appeared first on Divya Himachal: No. 1 in Himachal news - News - Hindi news - Himachal news - latest Himachal news.
^पूरी खबर पढ़े: source - DivyaHimachal
No comments:
Post a Comment