Show your support

Tuesday, May 29, 2018

पानी को हर तरफ चीख-पुकार

शिमला  – राजधानी शिमला में पेयजल किल्लत ने जनता को सड़कों पर उतरने को मजबूर कर दिया है। विकराल समस्या से जूझ रही जनता अब दिन के साथ रात के समय भी सड़कों पर आनी शुरू हो गई है। शहर में पानी की बूंद-बूंद के लिए त्राहि-त्राहि मची हुई है। शहर में सात-आठ दिन बाद भी पानी की सप्लाई न होने से जनता के सब्र का बांध टूटने लगा है। गुस्साई जनता अपनी प्यास बुझाने के लिए विरोध-प्रदर्शन पर उतर आई है। रविवार रात को भी लोअर बाजार व राम बाजार के लोगों ने निगम कंट्रोल रूम का घेराव किया। शिमला में यह पहला अवसर है जब जनता पानी के लिए आधी रात को सड़कों पर उतरी है।

रेलवे स्टेशन पर प्रदर्शन

सोमवार को रेलवे कालोनी सहित साथ लगते क्षेत्र के लोगों ने रेलवे स्टेशन पर पेयजल किल्लत को लेकर धरना-प्रदर्शन किया। लोगों का आरोप है कि सप्ताह बाद भी जनता को पानी नहीं मिल पा रहा है। वहीं, डिमांड पर टैंकर भी नहीं मिल रहे हैं।

ग्रामीण क्षेत्रों में भी पेयजल संकट

राजधानी शिमला के साथ-साथ निकटवर्ती ग्रामीण क्षेत्रों में भी पेयजल किल्लत गहराने लगी है। बड़श में जनता को पानी की बूंद-बूंद के लिए तरसना पड़ रहा है।

शिमला में टैंकरों से पानी की सप्लाई

शिमला – राजधानी शिमला में पानी की किल्लत विकराल हो गई है। पेयजल परियोजनाओं से पानी कम मिलने पर शहर में अब टैंकरों से पानी की सप्लाई हो रही है। शहर में पानी की सपलाई करने के लिए 22 टैंकर लगाए गए हैं। निगम प्रशासन का दावा है कि इन टैंकरों के माध्यम से शहर के विभिन्न क्षेत्रों में डिमांड के तहत पानी की सप्लाई दी जा रही है।

अपना सही जीवनसंगी चुनिए| केवल भारत मैट्रिमोनी पर-  निःशुल्क  रजिस्ट्रेशन!

The post पानी को हर तरफ चीख-पुकार appeared first on Divya Himachal: No. 1 in Himachal news - News - Hindi news - Himachal news - latest Himachal news.


^पूरी खबर पढ़े: source - DivyaHimachal

No comments:

Post a Comment