अस्पताल प्रशासन पर जड़ा तंग करने का आरोप
शिमला – शिमला स्थित कमला नेहरू अस्पताल के पास रेहड़ी-फड़ी वालों ने मांगों को लेकर धरना-प्रदर्शन किया। आरोप है कि अस्पताल प्रशासन नियमों की तहत बैठे रेहड़ी-फड़ी वाली दो महिलायों को परेशान कर रहा है। बताया जा रहा है कि नीलम और आशा देवी, जो कई वर्षों रेहड़ी-फड़ी लगाकर अपने घर का पालन पोषण कर रही हैं, उनका सामान फेंककर वहां से हटाया गया है। रेहड़ी-फड़ी यूनियन का कहना है कि जब पिछली नगर निगम द्वारा वेंडिंग जोन कमेटी का गठन किया गया था तो उसमें रेहड़ी-फड़ी केलोग भी शामिल थे। यूनियन ने मांग उठाई है कि उन दोनों महिलाओं को वहां से न उठाया जाए। यूनियन का कहना हे कि शहर के अंदर बहुत से ऐसे लोग हैं, जिनके पास न अपनी जमीन है, न ही रहने के लिए मकान। ऐसे में निर्धन जनता का उनसे उनका रोजगार छीनना सही नहीं है। यूनियन के सदस्यों ने चेतावनी दी है कि यदि इन महिलाओं को वहां से उठाया गया तो यूनियन आने वाले समय में उग्र आंदोलन करेंगे। सदस्यों का कहना है कि 2014 में बना स्ट्रीट वेंडर एक्ट को ध्यान में रखते हुए उन्हें बसाया जाए।
अपना सही जीवनसंगी चुनिए| केवल भारत मैट्रिमोनी पर- निःशुल्क रजिस्ट्रेशन!
The post केएनएच में गरजे रेहड़ी-फड़ी वाले appeared first on Divya Himachal: No. 1 in Himachal news - News - Hindi news - Himachal news - latest Himachal news.
^पूरी खबर पढ़े: source - DivyaHimachal
No comments:
Post a Comment