Show your support

Saturday, May 26, 2018

गेयटी में दिखा ‘ब्रेनलैस’ नाटक

शिमला – ऐतिहासिक गेयटी थियेटर में हिमाचल की पहली कलाउनिंग वर्कशॉप का समापन हो गया। इस अवसर पर कार्यशाला के विद्यार्थियों ने एक भव्य नाट्य प्रस्तुति ‘बे्रनलैस’ दर्शकों  के समक्ष रखी। इस कार्यशाला में हिमाचल के साथ साथ हरियाणा, अबोहर  पंजाब तथा मुंबई के कुल 15 कलाकारों ने भाग लिया। रेड कलाउनिंग भारत के लिए बिलकुल नई शैली है ,जो अब धीरे-धीरे लोकप्रिय हो रही है। इस शैली से अभिनेता में न केवल आत्मविश्वास बढ़ता है, बल्कि उसकी कल्पना शक्ति में भी वृद्धि होती है। हिमाचल से पूर्व यह कार्यशाला दिल्ली में हुई है। उल्लेखनीय है कि हिमाचल प्रदेश रंगमंच के लिए यह एक ऐतिहासिक पहल है और इसके सकारात्मक परिणाम शीघ्र ही मंच पर आने आरंभ हो जाएंगे। संकल्प रंग मंडल के अध्यक्ष केदार ठाकुर ने कहा कि इस कार्यशाला के परिणामों से प्रेरित होकर दोनों विशेषज्ञों ने हिमाचल के लिए  जुलाई माह में फिर से गेयटी थियेटर आने का प्रस्ताव रखा है और एक और कार्यशाला आयोजित करने की इच्छा जताई है। उन्होंने कहा कि हमारा पूरा प्रयास रहेगा कि अगली कार्यशाला को भी जुलाई के पहले पखवाड़े में आयोजित कर सकें।  हालांकि इसमें सरकारी संस्थानों को सहयोग करना पड़ेगा, क्योंकि हर बार अपनी जेब से पैसा लगाकर आयोजन करना कलाकारों के लिए भी संभव नहीं है।

अपना सही जीवनसंगी चुनिए| केवल भारत मैट्रिमोनी पर-  निःशुल्क  रजिस्ट्रेशन!

The post गेयटी में दिखा ‘ब्रेनलैस’ नाटक appeared first on Divya Himachal: No. 1 in Himachal news - News - Hindi news - Himachal news - latest Himachal news.


^पूरी खबर पढ़े: source - DivyaHimachal

No comments:

Post a Comment