Show your support

Saturday, May 26, 2018

एसजेवीएन ने मनाया स्थापना दिवस

परियोजना प्रमुख आरएल नेगी ने ध्वज फहराकर किया शुभारंभ

रामपुर बुशहर – लुहरी जलविद्युत परियोजना में एसजेवीएन का 31वां स्थापना दिवस समारोह मनाया गया। परियोजना प्रमुख रोशन लाल नेगी ने परियोजना कार्यालय बिथल में एसजेवीएन का ध्वज फहराकर इस समारोह का शुभारंभ किया। स्थापना दिवस पर आरएल नेगी ने निगम की उपल्बधियों और इतिहास पर प्रकाश डाला और सभी अधिकारियों, कर्मचारियों को निगम के सिद्धांतों पर चलकर निगम को सफलता की नई बुलंदियों तक ले जाने का आह्वान किया। इस दौरान अधिकारियों, कर्मचारियों और उनके परिजनों के लिए विभिन्न खेलों का आयोजन भी किया गया। इसमें रस्साकशी, पासिंग दि बॉल इत्यादि का सभी ने आनंद लिया। चेतना नेगी की अगवाई में महिला टीम रस्साकशी प्रतियोगिता में विजेता बनी। समारोह की अतिंम कड़ी में सांस्कृतिक संध्या का आयोजन किया गया। इस संध्या का शुभारंभ परियोजना प्रमुख के संबोधन से हुआ और उपस्थित जन समूह को निगम के अध्यक्ष और प्रबंध निदेशक  का संदेश भी पढ़ कर सुनाया गया। पवन देवगण इवेंट सुंदरनगर के कलाकारों कुलदीप भारद्वाज, अनिल सूर्यवंशी, पूनम सरमइक और सोनम चौधरी ने अपनी मधुर आवाज से सांस्कृतिक संध्या में मौजूद दर्शकों का खूब मनोरंजन किया। इस मौके पर अपर महाप्रबंधक राजेश शर्मा, विकास महाजन, अक्षय आचार्य, बलजीत सिंह और उप महाप्रबंधक राजेंद्र सचदेवा, एसके भटनागर सहित अन्य उपस्थित रहे।

अपना सही जीवनसंगी चुनिए| केवल भारत मैट्रिमोनी पर-  निःशुल्क  रजिस्ट्रेशन!

 

The post एसजेवीएन ने मनाया स्थापना दिवस appeared first on Divya Himachal: No. 1 in Himachal news - News - Hindi news - Himachal news - latest Himachal news.


^पूरी खबर पढ़े: source - DivyaHimachal

No comments:

Post a Comment