चिलचिलाती गर्मी में पैदल चलने को मजबूर छात्र, यूथ कांग्रेस ने चेताया
रामपुर बुशहर – युवा कांग्रेस रामपुर ने एक बैठक का आयोजन किया। इस बैठक की अध्यक्षता युवा कांग्रेस के अध्यक्ष जसवीर ठाकुर ने की। बैठक में स्कूली छात्र-छात्राओं को तपती दोपहर में बस सुविधा न मिलने से आ रही परेशानी पर विस्तार से चर्चा हुई। युकां अध्यक्ष जसवीर ठाकुर ने बताया कि रामपुर की चिलचिलाती धूप में सरकारी स्कूलों के छात्र-छात्राओं को बस सुविधा नहीं मिल रही है। स्थिति यह है कि रामपुर से पिप्टी, रचोली, रोपडु तक स्कूली बच्चों को तपती दोपहर में पैदल पहुंचना पड़ रहा है। ऐसे में सरकार की स्कूली बच्चों को फ्री बस सेवा की बात भी हवा हो रही है। यूथ कांग्रेस ने कहा है कि अगर जल्द स्कूल बस नहीं लगाई गई तो यूथ कांग्रेस सड़कों पर उतरेगी। यूथ कांग्रेस ने कहा कि रामपुर में पढ़ रहे स्कूली बच्चों ने सरकारी बस का पास भी बनाया है। बावजूद इसके अभी तक बस सेवा शुरू नहीं हो पाई है। युवा कांग्रेस जसवीर ठाकुर ने प्रदेश सरकार पर आरोप लगाते हुए कहा कि प्रदेश सरकार सिर्फ तबादलों का विकास कर रही है। कोई भी ऐसा दिन नहीं जब किसी विभाग से कोई तबादला न हो। रामपुर भाजपा के नेता केवल ट्रांसफर तक सीमित होकर रह गए हैं। शहरी युवा कांग्रेस अध्यक्ष धु्रव शर्मा का कहना है कि स्कूल बस की सुविधा पूर्व कांग्रेस सरकार में पूरे वर्ष स्कूली बच्चों को मुहैया करवाई गई, लेकिन भाजपा अभी तक इसे शुरू तक नहीं कर पा रही है। शर्मा का कहना है कि यह सुविधा लगभग चार महीने से बंद है। इस बैठक में शहरी युवा कांग्रेस अध्यक्ष रामपुर धु्रव शर्मा, उपाध्यक्ष सोनू भलूनी, पूर्व युवा कांग्रेस रामपुर के अध्यक्ष हर्ष शर्मा, युवा कांग्रेस मंडी लोकसभा के सचिव राहुल सोनी, युवा कांग्रेस मंडी लोकसभा के सचिव जोनी कायथ, लक्की कायथ, जतिन मेहता, आरपी नेगी, प्रिंस शर्मा, मनीष चौहान, अजय राणा, संतोष कायथ मौजूद रहे।
अपना सही जीवनसंगी चुनिए| केवल भारत मैट्रिमोनी पर- निःशुल्क रजिस्ट्रेशन!
The post स्कूल बस न लगी तो आंदोलन appeared first on Divya Himachal: No. 1 in Himachal news - News - Hindi news - Himachal news - latest Himachal news.
^पूरी खबर पढ़े: source - DivyaHimachal
No comments:
Post a Comment