Show your support

Saturday, May 26, 2018

महापौर के चाइना दौरे पर भड़के भाजपा पार्षद

शिमला  – नगर निगम महापौर कुसुम सदरेट के चाइना दौरे पर जाने को लेकर उनके पार्टी समर्थित पार्षद ही उनके खिलाफ हो गए हैं। भाजपा समर्थित पार्षदों का आरोप है कि महापौर ऐसे समय में विदेश दौरे के लिए गई है जब शहर में भारी जल संकट चल रहा है। शहर में सफाई व्यवस्था बुरी तरह से चरमराई हुई है। ऐसे में जहां महापौर को जनता के बीच होना चाहिए था, लेकिन वह जनता को दरकिनार कर विदेश दौरे के लिए रवाना हो गई हैं। भाजपा पार्षदों का कहना है कि इस गैर जिम्मेदाराना रवैये की शिकायत वे मुख्यमंत्री सहित भाजपा के आला नेताओं से करेंगे। उन्होंने निगम की कार्यप्रणाली को भी सवालों के घेरे में लिया है। उन्होंने आरोप लगाया कि 11 माह का समय बीत गया है मगर वार्डों में एक भी रुपए का कार्य नहीं हो पाया है। जनता मूलभूत सुविधाओं के लिए वार्डों में पार्षदों को घेर रही है, मगर महापौर इसको लेकर गंभीर नहीं है। इसकी शिकायत सरकार से की जाएगी।

दौरे को लेकर फिर बवाल

इससे पूर्व महापौर के दौरे को लेकर बवाल मच चुका है। यह बवाल सचिवालय तक पहुंचा था। मौजूदा समय में भी दौरे का बवाल सरकार तक पहुंचेगा। महापौर की कार्य प्रणाली पर उनकी पार्टी समर्थित पार्षदों ने ही सवालिया प्रश्न खड़े किए हैं। इतना ही नहीं कुछ पार्षदों ने महापौर के गैर जिम्मेदाराना रवैये पर इस्तीफा देने तक की चेतावनी भी दी है।

अपना सही जीवनसंगी चुनिए| केवल भारत मैट्रिमोनी पर-  निःशुल्क  रजिस्ट्रेशन!

The post महापौर के चाइना दौरे पर भड़के भाजपा पार्षद appeared first on Divya Himachal: No. 1 in Himachal news - News - Hindi news - Himachal news - latest Himachal news.


^पूरी खबर पढ़े: source - DivyaHimachal

No comments:

Post a Comment