दसवीं के परीक्षा परिणाम में छात्र राहुल ने प्रदेश में दूसरा और निकिता ने पांचवा स्थान झटका
रामपुर बुशहर – रामपुर स्थित सनशाइन स्कूल ने दसवीं कक्षा में अपनी धाक जमाई है। इस स्कूल के तीन बच्चों ने टॉप 10 में जगह बनाई है। इसमें राहुल ने पूरे प्रदेश में दूसरा स्थान झटका। राहुल ने 700 में से 689 अंक प्राप्त कर स्कूल और अपने परिजनों का नाम चमकाया है। वहीं, इसी स्कूल की निकिता ने पूरे प्रदेश में 700 में से 686 अंक प्राप्त कर पांचवां स्थान हासिल किया। साथ ही इसी स्कूल की सृजल मौयी ने पूरे प्रदेश में सातवां स्थान झटक कर स्कूल व रामपुर को गौरवान्वित कर दिया है। सूजल ने 700 में से 684 अंक हासिल किए। दसवीं की परीक्षा में रामपुर के स्कूल की यह सबसे बड़ी सफलता है। एक ही स्कूल के तीन छात्रों ने पहली बार तीन अहम स्थान प्राप्त किए हैं। इससे स्कूल प्रबंधन गदगद है, जबकि तीनों के माता-पिता अपने बच्चों की इस सफलता से काफी खुश हैं। तीनों ने ही अपनी सफलता का पूरा श्रेय स्कूल के शिक्षक और अपने माता पिता को दिया है। पूरे प्रदेश में दूसरे स्थान पर आए राहुल का कहना है कि उनका लक्ष्य वैज्ञानिक बनना है। इसके लिए वह लगातार प्रयास कर रहे हैं। राहुल का कहना है कि वैज्ञानिक बनकर वह प्रदेश का नाम रोशन करेंगे। वहीं, इसी स्कूल की निकिता ने पूरे प्रदेश में पांचवां स्थान हासिल किया है। निकिता का सपना डाक्टर बनना है। निकिता ने कहा कि वह डाक्टर बनने के लिए पूरी मेहनत कर रही है। सातवें स्थान पर आई सृजल मौयी का सपना कॉर्डियोलोजिस्ट बनना है। तीनों अपने-अपने लक्ष्य के लिए काफी गंभीर हैं। राहुल की बहन स्वीटी का कहना है कि राहुल का पूरे प्रदेश में दूसरे स्थान पर आना बड़ी उपल्बिध है। वहीं निकिता की माता कांता नेगी ने कहा कि वह अपनी बेटी की इस सफलता से काफी खुश हैं। सृजल के पिता गोवर्धन मौयी अपनी बेटी की सफलता से बेहद खुश हैं। सनशाइन स्कूल की प्रधानाचार्य सुषमा मखैक ने सभी बच्चों को इस सफलता पर बधाई दी है। साथ ही उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है। स्कूल शिक्षकों ने तीनों बच्चों को मिठाई खिलाकर बधाई दी।
अपने सपनों के जीवनसंगी को ढूँढिये भारत मैट्रिमोनी पर – निःशुल्क रजिस्ट्रेशन!
The post सनशाइन स्कूल के होनहार आसमां पर appeared first on Divya Himachal: No. 1 in Himachal news - News - Hindi news - Himachal news - latest Himachal news.
^पूरी खबर पढ़े: source - DivyaHimachal
No comments:
Post a Comment