Show your support

Friday, May 4, 2018

सैहब कर्मचारियों से करें बातचीत

शिमला — सैहब कर्मचारियों की हड़ताल से शहर में सफाई व्यवस्था चरमरा गई है। निगम के सभी पार्षदों ने महापौर से सैहब सोसायटी कर्मचारियों से वार्ता कर उक्त समस्या के शीघ्र समाधान की मांग उठाई है। अधिकांश पार्षदों ने वार्डों में चरमराई सफाई व्यवस्था का मामला उठाया। उन्होंने नगर निगम महापौर से सैहब कर्मचारियों से शीघ्र वार्ता कर उक्त समस्या के समाधान की मांग उठाई, ताकि जनता को पेश आ रही दिक्कतों से निजात मिल सके। ऐसे में नगर निगम प्रशासन अब फिर से सैहब कर्मचारियों से मांगों पर से वार्ता कर उन्हें सुलझाने का प्रयास करेंगे। अगर यह वार्ता सिरे नहीं चढ़ती है, तो शहर की उक्त व्यवस्था आउटसोर्स हो सकती है। निगम के स्पेशल हाउस में ज्यादातर पार्षदों के बार-बार की हड़ताल देखते हुए सफाई व्यवस्था आउटसोर्स करने का समर्थन किया है। हालांकि इस दौरान कुछ पार्षदों द्वारा शहर की सफाई व्यवस्था को आउटसोर्स न कर सैहब सोसायटी को स्ट्रेंथन करने का सुझाव दिया गया है, ताकि भविष्य में शहर की जनता को इस तरह की दिक्कतें न झेलनी पड़े।

अपने सपनों के जीवनसंगी को ढूँढिये भारत  मैट्रिमोनी पर – निःशुल्क  रजिस्ट्रेशन!

The post सैहब कर्मचारियों से करें बातचीत appeared first on Divya Himachal: No. 1 in Himachal news - News - Hindi news - Himachal news - latest Himachal news.


^पूरी खबर पढ़े: source - DivyaHimachal

No comments:

Post a Comment