शिमला – अखिल भारतीय जनवादी महिला समिति ने शिमला शहर में फैली गंदगी को लेकर नगर निगम के शासन और प्रशासन को जिम्मेदार ठहराया है। निगम के चलते शहर की जनता को समय पर न तो पानी मिल रहा है और न ही लोगों के घरों से कूड़ा उठ रहा है। वर्तमान नगर निगम ने लोगों से वादा किया था कि हम शिमला शहर की जनता को 24 घंटे पानी देंगे, लेकिन अभी तक पांच दिन, तो कहीं सात दिन के बाद पानी मिल रहा है। कूड़ा तो शिमला शहर में हर कहीं देखने को मिल रहा है। कूड़े के कारण शिमला के खलीनी, न्यू शिमला, विकासनगर, कुसुम्पटी, पंथाघाटी, ढली, मल्याणा व भट्टाकुफर आदि जगहों पर स्कूल जाने वाले बच्चों तथा महिलाओं को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा हैं। वहीं क्षेत्र में बंदरों तथा आवारा पशुओं की मात्रा काफी ज्यादा बढ़ गई है। भाजपा शासित नगर निगम को सैहब कर्मचारियों से बातचीत करनी चाहिए व उनकी मांगों को मान लिया जाना चाहिए, क्योंकि सत्ता में आने से पहले भाजपा ने इनसे वादा किया था कि सत्ता में आने के बाद कर्मचारियों का वेतन बढ़ाएंगे, लेकिन ऐसा कुछ भी नहीं हुआ। महिला समिति की जिला सचिव फालमा चौहान ने कहा कि नगर निगम जनता को सुविधा देने में विफल रहा है, क्योंकि भाजपा के नुमाइंदे आपसी लड़ाई से बाहर नहीं निकल पा रहे हैं, जिसका शिकार शिमला शहर की जनता को होना पड़ रहा है।
अपने सपनों के जीवनसंगी को ढूँढिये भारत मैट्रिमोनी पर – निःशुल्क रजिस्ट्रेशन!
The post शिमला की खूबसूरती पर गंदगी का दाग appeared first on Divya Himachal: No. 1 in Himachal news - News - Hindi news - Himachal news - latest Himachal news.
^पूरी खबर पढ़े: source - DivyaHimachal
No comments:
Post a Comment