Show your support

Friday, May 4, 2018

एचपीयू के मल्टी फैकल्टी भवन को सिर्फ इंतजार

शिमला  – हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय का कुलपति कार्यालय के समीप बन रहा मल्टी फैकल्टी भवन इस सत्र की शुरुआत तक बन कर तैयार नहीं हो पाएगा। विवि प्रशासन ने इस भवन के निमार्ण कार्य को जोरो-शोरों से शुरू तो करवाया है, लेकिन फिर भी भवन का कार्य अधूरा ही है। इस भवन का पांच मंजिला इन्फ्रास्ट्रक्चर तो खड़ा कर दिया गया है, लेकिन इसमें दीवारों की चिनाई और प्लास्टर के साथ ही अन्य सभी तरह का कार्य अभी होना बाकी है। विवि में जुलाई माह में सत्र 2018-19 के लिए कक्षाएं विभागों में बैठ जाएंगी, तब तक इस भवन का निर्माण हो पाना संभव नहीं है। हालांकि इस भवन से विवि के कई विभागों को बेहतर इन्फ्रास्ट्रक्चर मिलने की उम्मीद थी, लेकिन इस सत्र यह पूरी नहीं हो पाएगी। वर्तमान समय में एचपीयू के पास कैंपस की कमी है। हालात ये हैं कि चाह कर भी विवि अपने कैंपस विस्तार की योजना को पूरा नहीं कर पा रहा है। ऐसे में कई विभाग विवि के पास ऐसे हैं, जिनमें छात्रों की कक्षाएं भी मात्र एक कमरे तक ही सीमित हैं। कैंपस का विस्तार कर इस समस्या को तो विवि प्रशासन दूर नहीं कर सकता है, लेकिन विवि में ही बनाए गए आधे-अधूरे भवन का निर्माण कार्य पूरा करने में तेजी प्रशासन  जरूर दिखा रहा है।

अपने सपनों के जीवनसंगी को ढूँढिये भारत  मैट्रिमोनी पर – निःशुल्क  रजिस्ट्रेशन!

The post एचपीयू के मल्टी फैकल्टी भवन को सिर्फ इंतजार appeared first on Divya Himachal: No. 1 in Himachal news - News - Hindi news - Himachal news - latest Himachal news.


^पूरी खबर पढ़े: source - DivyaHimachal

No comments:

Post a Comment