रोहडू —जिला शिमला प्रवक्ता संघ के चुनाव राज्य स्कूल प्रवक्ता संघ के प्रधान डा. अश्वनी की अध्यक्षता में शहीद श्याम सिंह राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला नेरूवा में संपन्न हुए। चुनावों में रोहडू के राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला लोअर कोटी में इतिहास के प्रवक्ता अजय नेगी को महासचिव बनाया गया है। नवनियुक्त राज्य प्रवक्ता संघ जिला शिमला के प्रधान लोकिंदर सिंह ने प्रेस बयान में बताया कि इन रविवार को नेरूवा में आयोजित हुए चुनावों में सभी पदाधिकारियों के नाम सही लगे है, लेकिन महासचिव के पद का नाम गलत छप गया है, जो जानकारी व किसी त्रुटि के चलते हुआ है, जिसके लिए संघ को भी खेद है। उन्होंने बताया कि इन चुनावों में जिला शिमला महासचिव रोहडू के लोअर कोटी स्कूल में कार्यरत इतिहास के प्रवक्ता अजय नेगी को निर्विरोध चुना गया है। महासचिव के लिए राजेंद्र मेहता का नाम गलती से छप गया है। जबकि उन्होंने अपना चुनावों से वापिस ले लिया था। इस अवसर पर राज्य स्कूल प्रवक्ता संघ के चेयरमैन हरि शर्मा, राजेंद्र वर्मा, प्रेम पाल दुल्टा, प्रेम शर्मा, नरेश भारद्वाज, सुरेंद्र रांगटा, केदार राण्टा, ज्ञान चौहान, भूमि मेहता, सोहन दत्ता, मदन नेगी, नरेश लाल, राजेंद्र चौपड़ा, जगदीश कश्यप, विपन नेगी, राम लाल, शर्मा, नरेश लाल, भगत चंद, केशव शर्मा, सुरेश चौहान, राजेंद्र चौपड़ा, नरेश खशिया, बवीता, मीना वर्मा, नीशा, आशा, नेगी मनोरमा शर्मा, पूनम हौटा, आशा ठाकुर, उपस्थित थे। चुनाव में प्रधान पद के लिए लोकिंद्र सिंह नेगी प्रवक्ता राजनीतिक शास्त्र राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला टुटू शिमला एवं महासचिव पद के लिए अजय नेगी प्रवक्ता इतिहास राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला लोअर कोटी रोहडू को सर्वसम्मति से निर्विरोध चुने गए। सर्वसम्मति से पूर्व प्रधान पद के लिए दो उम्मीदवारों ने नामांकन पत्र दाखिल किए, परंतु राजेंद्र मेहता ने अपना नाम लोकिंद्र सिंह नेगी के पक्ष में उम्मीदवारी से अपना नाम वापस ले लिया। महासचिव पद के लिए एक ही उम्मीदवार अजय नेगी ने नामांकन दाखिल किया था।
अपने सपनों के जीवनसंगी को ढूँढिये भारत मैट्रिमोनी पर – निःशुल्क रजिस्ट्रेशन!
The post अजय नेगी प्रवक्ता संघ के महासचिव appeared first on Divya Himachal: No. 1 in Himachal news - News - Hindi news - Himachal news - latest Himachal news.
^पूरी खबर पढ़े: source - DivyaHimachal
No comments:
Post a Comment