ठियोग -पिछले दिनों ठियोग में रोगी कल्याण समिति की बैठक में तय हुआ था कि ठियोग के सिविल अस्पताल परिसर में निजी वाहनों की पार्किंग को बंद कर दिया जाएगा, लेकिन हुआ कुछ नहीं जो समस्या पहले थी आज भी वही समस्या अस्पताल में पार्किंग को लेकर चल रही है। अस्पताल परिसर में निजी वाहन भरपूर संख्या में लगे होते हैं ऐसे में जो मरीज अपने वाहनों में यहां तक पहुंचते हैं, उन्हें अपनी गाडि़यां गेट से बाहर ही लगानी पड़ती है। जिससे कि अव्यवस्था का माहौल बना रहता है। यहां पर वाहनों की संख्यां इतनी अधिक है कि परिसर में पैदल चलना भी बेहद मुश्किल हो जाता है, लेकिन प्रशासन की अेर से कोई कारवाई नहीं की जाती। जबकि सिविल अस्पताल परिसर के मेंन गेट पर चेन भी लगी है, लेकिन उसे भी लाक नहीं किया जा रहा। ऊपरी शिमला के मुख्य द्वार ठियोग के सिविल अस्पताल में दिन में सैकड़ों मरीज अपना ईलाज करवाने आते हैं, लेकिन समस्या यह है कि मरीजों के वाहनों को गेट के बाहर खड़ा करना पड़ता है, जबकि अस्पताल परिसर में निजी लगे होते हैं यहां तक कि अस्पताल में तैनात डाक्टरों के वाहनों को भी कई बार गेट के बाहर ही खड़ा करना पड़ता है। जिससे कि मरीजों को भी खासी परेशानी झेलनी पड़ती है। ठियोग सिविल अस्पताल में ठियोग के अलावा कोटखाई चौपाल रामपुर आदि से भी लोग ईलाज करवाने आते हैं और यहां पर दिनभर काफी भीड़ मरीजों की लगी रहती है। इसके अलावा अस्पताल के लिए जाने वाले रोड़ की भी हालत खराब है फिर वो चाहे बाजार से निकलने वाला रोड़ हो या फिर एनएच से कटने वाला रोड़ दोनों ही रोड़ जगह-जगह से धंसे होने के कारण यहां कभी भी हादसा हो सकता है। स्थानीय लोगों की मांग पर कई बार यहां गेट के अंदर चैन लगाने की भी मांग उठी है जो कि कुछ समय के लिए काम कर रही थी, लेकिन उसके बाद अब ये चेन भी यहां पर नहीं लगाई जाती है, जिससे हर कोई अस्पताल परिसर में अपनी गाड़ी को पार्क करने के बाद निकल जाता है। ठियोग में इसी तरह से कई जगह गलत पार्किंग को लेकर हर दिन जाम की भी समस्या बनी रहती है। सिविल अस्पताल में निजी वाहनों की पार्किंग को लेकर पुलिस को सख्त कदम उठाने की आवश्यकता है जिससे कि यहां पर मरीजों को आ रही परेशानियों से छुटकारा मिल सके।
अपने सपनों के जीवनसंगी को ढूँढिये भारत मैट्रिमोनी पर – निःशुल्क रजिस्ट्रेशन!
The post ठियोग का सिविल अस्पताल बना पार्किंग appeared first on Divya Himachal: No. 1 in Himachal news - News - Hindi news - Himachal news - latest Himachal news.
^पूरी खबर पढ़े: source - DivyaHimachal
No comments:
Post a Comment