शिमला —राजधानी शिमला में सैहब कर्मचारियों की हड़ताल के चलते दूसरे दिन बुधवार को भी घरों से कूड़ा नहीं उठ पाया। घरों से कूड़ा न उठने के चलते अब घरों का कचरा सड़कों के किनारे और जंगलों में बिखरने लगा है। हड़ताल के चलते नगर निगम शिमला की डोर-टू-डोर गारबेज कलेक्शन योजना पूरी तरह से ठप हो गई है। हालांकि नगर निगम की ओर से शहर में सफाई व्यवस्था को सूचारू रूप से बनाए रखने के लिए शहर के 32 वार्डों में कूड़ा उठाने के लिए वैकल्पिक व्यवस्था की है। इस वेकल्पिक व्यवस्था में सभी वार्डों में चिंहित स्थानों पर घरों में जमा कूड़ा रखने के लिए गारबेज कलेक्शन प्वाइंट चिंहित किए है। निगम ने तो स्थान तय कर दिए है, लेकिन बावजूद इसके भी लोग घरों का कचरा मनमर्जी से सड़कों के किनारे और जंगलों में फैक रहे है। नगर निगम ने हड़ताल के पहले दिन ही शहर में गारबेज कलेक्शन प्वाइंट भी तय कर दिए थे। बुधवार को इन तय स्थानों पर नगर निगम के वाहन कूड़ा उठाने के लिए पहुंचे। वेकल्पिक व्यवस्था के तौर पर 25 पिकअप, तीन टिप्पर और दो बड़े टिप्पर सभी वार्डों से कूड़ा ठाने के लिए लगाए है। इन वाहनों ने सभी वार्डों में तय स्थानों पर लोगों द्वारा रखा गया कचरा उठाया। कई जगहों पर गाडि़यां समय से नहीं पहुंची जिसके चलते बंदरों और आवारा कुत्तों ने इस कचरे को इधर-उधर फैला दिया।
24 अप्रैल को दिया था मांग पत्र
सैहब सोसायटी कर्मचारी यूनियन ने 24 अप्रैल को निगम आयुक्त को मांग पत्र सौंपा था। मगर सकारात्मक आश्वासन न मिलने पर सैहब कर्मचारी मंगलवार से हड़ताल पर चले गए।
सैहब कर्मचारियों की मांग
सैहब कर्मचारी पॉलिसी की मांग कर रहे हैं। यूनियन का आरोप है कि यह मांग कई बार उन्होंने निगम प्रशासन के समक्ष उठाई है मगर उन्हें हर मर्तबा आश्वासन ही मिलते रहे हैं जिसके चलते उन्हें हड़ताल का रास्ता चुनना पड़ा है।
अपने सपनों के जीवनसंगी को ढूँढिये भारत मैट्रिमोनी पर – निःशुल्क रजिस्ट्रेशन!
The post दूसरा दिन…. घरों से नहीं उठा कूड़ा appeared first on Divya Himachal: No. 1 in Himachal news - News - Hindi news - Himachal news - latest Himachal news.
^पूरी खबर पढ़े: source - DivyaHimachal
No comments:
Post a Comment