Show your support

Tuesday, May 29, 2018

दूषित पानी पीने से हो सकता है हेपेटाइट्स ई-ए

शिमला – राजधानी शिमला में पानी की बढ़ रही किल्लत से चारों तरफ जहां आमजन परेशान हैं तो वहीं स्वास्थ्य विभाग ने भी लोगों को कई दिनों के स्टोरेज पानी को न पीने की सलाह दी है। बताया जा रहा है कि आईजीएमसी में रोजाना एक से दो मामले हेपेटाइट्स ई और ए के आ रहे हैं। चिकित्सकों की मानें तो हेपेटाइट्स ई और ए दूषित पानी पीने से होते हैं। चिकित्सकों की सलाह है कि टैंकियों और बरतनों में कई दिनों से सेव किए पानी को सावधानी से प्रयोग करें। आईजीएमसी प्रशासन ने लोगों को पीलिया को लेकर अलर्ट जारी कर दिया है। इसके साथ ही यह भी हिदायत दी है कि शहर के उन जल स्रोतों से पानी न पीएं जिसे स्वास्थ्य विभाग व निगम प्रशासन ने पीने योग्य नहीं बताया है।

ये हैं पीलिया के लक्षण

आईजीएमसी के एमएस डा. जनकराज का कहना है कि अगर किसी को बुखार, कमजोरी, सिर में दर्द की शिकायत, भूख न होना, चक्कर आना, उल्टियां व इस तरह की कोई शिकायत नजर आए तो वे तुरंत अस्पताल में अपना इलाज करवाए।

टैंकर से मुहैया करवाया जा रहा पानी

एचपीयू के छात्रावासों में पानी की कमी न हो इसके लिए 10 से 12 बजे के बीच में टैंकर से सप्लाई छात्रावासों में की जा रही है। होस्टलों में पानी सही तरीके से मिले, उसके लिए टैंकर का इस्तेमाल किया जाएगा।

अपना सही जीवनसंगी चुनिए| केवल भारत मैट्रिमोनी पर-  निःशुल्क  रजिस्ट्रेशन!

The post दूषित पानी पीने से हो सकता है हेपेटाइट्स ई-ए appeared first on Divya Himachal: No. 1 in Himachal news - News - Hindi news - Himachal news - latest Himachal news.


^पूरी खबर पढ़े: source - DivyaHimachal

No comments:

Post a Comment