Show your support

Tuesday, May 29, 2018

नेरवा में पानी को तरसे लोग

नेरवा – गर्मियों की तपिश बढ़ते ही उपमंडल चौपाल में पानी के लिए चारों तरफ हाहाकार मचा हुआ है। कहीं पेयजल योजनाएं हांफ  गई हैं तो कहीं स्रोत ही सूख गए हैं। न्योल क्षेत्र की खूंद न्योल पंचायत में सात-सात पेयजल योजनाएं होने के बावजूद इस पंचायत के एक  दर्जन से ज्यादा गांव के हजारों लोगों के हलक सूखे हैं। खूंद न्योल पंचायत के पुजारली, लबरास, जंदरी, कुटु, खोली, बालुवा, डिवी, रावली, पंजाऊ, इड़ा, जनोग व खोल आदि गांव के लिए दरभाड़, कोफरटुवा, रूला, फावला, चौखोटी व रावली छह बहाव पेयजल योजनाओं के आलावा अभी हाल ही में तैयार हुई शामठा-खूंद न्योल उठाऊ पेयजल योजना भी है। परंतु इसे विडंबना ही कहा जाएगा कि आधा दर्जन पेयजल योजनाएं होने के बावजूद भी इस पंचायत के लोग प्यासे हैं। ग्राम पंचायत खूंद न्योल के पूर्व प्रधान रणीया राम, पूर्व प्रधान भोप सिंह, पूर्व वार्ड सदस्य कर्म दास, अमर सिंह, सुख राम, रमेश, भगत राम, हरी राम, सोहन सिंह, सुरेश व रघुवीर सिंह ने बताया कि उपरोक्त एक दर्जन गांवों के लिए आईपीएच विभाग की छह पेयजल योजनाएं विभिन्न स्त्रोतों से बनाई गई थी, जोकि रखरखाव के अभाव में बंद पड़ी है। पंचायत में पेयजल की किल्लत को देखते हुए यहां के लिए एक लिफ्ट स्कीम तैयार की गई है जो कि शुरुआती दौर में ही हांफ  गई है। लोगों ने मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर से गुहार लगाईं है कि शामठा खूंद न्योल उठाऊ पेयजल योजना को सुचारू रूप से चलाने की व्यवस्था की जाए। इस विषय में सहायक अभियंता आईपीएच उपमंडल नेरवा पीपी कलांटो ने बताया कि लिफ्ट स्कीम शुरू होने के बाद पेयजल की समस्या खत्म हो जानी चाहिए।

अपना सही जीवनसंगी चुनिए| केवल भारत मैट्रिमोनी पर-  निःशुल्क  रजिस्ट्रेशन!

The post नेरवा में पानी को तरसे लोग appeared first on Divya Himachal: No. 1 in Himachal news - News - Hindi news - Himachal news - latest Himachal news.


^पूरी खबर पढ़े: source - DivyaHimachal

No comments:

Post a Comment